पटना : अब ब्रेक वैन में भी होगी पानी, पंखा, टॉयलेट की सुविधा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jul 2018 5:34 AM
विज्ञापन
पटना : मालगाड़ी के गार्ड वैन का नजारा कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आता है. यहां से रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ का रोमांचक नजारा दिखता है. अलबत्ता यह बात बहुत कम लोग जानते होंगे कि इस के गार्ड को कई कष्ट झेलने पड़ते हैं. लोहे से निर्मित इस वैन में न पंखा होता है, […]
विज्ञापन
पटना : मालगाड़ी के गार्ड वैन का नजारा कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आता है. यहां से रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ का रोमांचक नजारा दिखता है. अलबत्ता यह बात बहुत कम लोग जानते होंगे कि इस के गार्ड को कई कष्ट झेलने पड़ते हैं. लोहे से निर्मित इस वैन में न पंखा होता है, न कुर्सी, न शौचालय और न पानी. अब मध्य पूर्व रेलवे इस वैन में इन सुविधाओं को उपलब्ध कराने जा रही है. हाल में कुछ मालगाड़ियों में ऐसी सुविधाएं दे दी गयी हैं.
पूर्व मध्य रेल प्रशासन धीरे-धीरे पांचों रेलमंडल की सभी मालगाड़ियों में आधुनिक सुविधाएं मुहैया करायेगा. गार्ड ब्रेक वैन में तैनात कर्मियों को ड्यूटी के दौरान परेशानी नहीं हो, इसलिए वेस्टर्न टॉयलेट और पीने के पानी की बेहतर व्यवस्था होगी. सौर ऊर्जा से संचालित पंखे व एलईडी लाइट और बैठने व लेटने के लिए गद्देदार सीट लगायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










