पटना : दो साल से प्रताड़ना का अंडरग्राउंड आरोपित गुरुग्राम से गिरफ्तार
Updated at : 27 Jul 2018 5:30 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पत्नी को प्रताड़ित करने और उसके गहने चोरी करके अंडरग्राउंड हो चुके आरोपित यशवंत पांडेय को पटना पुलिस ने गुरुग्राम के सेक्टर 40 से गिरफ्तार कर लिया है. वहां वह प्रॉपर्टी डीलर का काम कर रहा था. यशवंत पिछले दो साल से फरार चल रहा था. उसने अपना नाम-पता सबकुछ बदल लिया था. […]
विज्ञापन
पटना : पत्नी को प्रताड़ित करने और उसके गहने चोरी करके अंडरग्राउंड हो चुके आरोपित यशवंत पांडेय को पटना पुलिस ने गुरुग्राम के सेक्टर 40 से गिरफ्तार कर लिया है. वहां वह प्रॉपर्टी डीलर का काम कर रहा था. यशवंत पिछले दो साल से फरार चल रहा था. उसने अपना नाम-पता सबकुछ बदल लिया था. पटना छोड़ने के बाद वाराणासी, दिल्ली व गुरुग्राम में कई बार छापेमारी हुई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ रहा था.
इस मामले में कोर्ट ने यशवंत पांडेय को सशरीर उपस्थित करने के लिए पुलिस को आदेश दिया था, वारंट जारी हुआ था लेकिन पुलिस उसकी तलाश नहीं कर पा रही थी. कोर्ट ने इस मामले में खगौल थानेदार को कई बार और एसएसपी मनु महाराज को दो बार कोर्ट में तलब किया था. यशवंत की गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है. इधर गुरुवार को यशवंत को पटना कोर्ट में पेश किया गया, इसके बाद उसे जेल भेजा गया है.
दरअसल औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा थाना क्षेत्र के रामपुर का रहने वाला यशवंत पटना के खगौल में बिहारी पैलेस में रहता था. वर्ष 2012 में उसने तलाकशुदा महिला सुषमा से शादी की. दो साल ठीक रहा, इसके बाद उसे प्रताड़ित करने लगा.
वर्ष 2014 में उसने पत्नी को बुरी तरह से पीटा और उसके गहने लेकर फरार हो गया. सुषमा के आवेदन पर खगौल थाने में 498 ए और 380 के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने यशवंत को गिरफ्तार कर दिया. कुछ दिन बाद जमानत मिल गयी. वह बाहर आ गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




