हमले के बाद खान सर की कोचिंग बंद, बड़ी संख्या में पहुंचे छात्रों ने लगाए जिंदाबाद के नारे

Updated:
विज्ञापन

खान सर की कोचिंग के बाहर भारी संख्या में पहुंचे छात्र

Khan Sir Coaching Controversy: पटना में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद खान सर ने बुधवार को कोचिंग बंद करने का ऐलान किया है. आगे भी कुछ दिनों तक बंद रहने की संभावना है. हमले के बाद कोचिंग के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस ने जांच तेज कर दी है.

विज्ञापन

Khan Sir Coaching Controversy: पटना में मंगलवार रात हुई मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद खान सर ने बड़ा फैसला लिया है. बुधवार (3 जून) को उनकी कोचिंग पूरी तरह बंद रहेगी और अगले कुछ दिनों तक संस्थान के संचालन पर रोक रहने की संभावना है. घटना के बाद कोचिंग परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया था. आज सुबह बड़ी संख्या में छात्र कोचिंग पहुंचे हैं. छात्रों ने खान सर जिंदाबाद के नारे लगाए. खान सर ने छात्रों से कहा कि आज पढ़ाई नहीं हो पाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

खान सर ने बताया कि कुछ लोग कोचिंग में घुस आए और गार्ड के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसका सिर फट गया. घटना के समय ऑनलाइन क्लासेस भी चल रही थीं. घायल गार्ड को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

घटना के बाद कोचिंग परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बिल्डिंग के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को रोका जा सके. हमले के बाद खान सर ने मीडिया से बातचीत में सुरक्षा की भी मांग की है.

धमकी और साजिश के आरोप

खान सर ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने कोचिंग को दो दिन के अंदर ‘उड़ा देने’ की धमकी दी है. उन्होंने इसे सुनियोजित और बचकाना हरकत बताया है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगल-बगल के कुछ कोचिंग वाले इस घटना में शामिल हो सकते हैं.

गोलीबारी के बयान पर सफाई

शुरुआत में खान सर ने गोली चलने की बात कही थी, लेकिन बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि उस समय माहौल काफी तनावपूर्ण था, जिससे स्थिति को लेकर भ्रम हो गया. उन्होंने आगे कहा कि जैसा गार्ड ने बताया वही मैंने बोला. मारपीट में गार्ड बुरी तरह से घायल हो गया है. उसका इलाज जारी है. पुलिस ने बताया कि अभी तक गोलीबारी की पुष्टि नहीं हुई है. जांच जारी है.

FIR दर्ज, CCTV से जांच

खान सर ने इस मामले में नामजद FIR दर्ज कराई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान में जुटी है. पटना के SSP कार्तिकेय शर्मा ने कहा है कि सभी सबूतों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं टाउन DSP राजेश रंजन ने बताया कि शुरुआती जांच में गोलीबारी की पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल मामले में मारपीट और तोड़फोड़ की जांच जारी है और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना है.

Also Read: खान सर ने पहले कोचिंग में गोलीबारी का किया दावा, बाद में अपने ही बयान से पलटे, कहा- गार्ड जैसा बताया…

Also Read: पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, गार्ड घायल; प्रतिद्वंद्वी संस्थान पर जताया शक

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन