खान सर ने पहले कोचिंग में गोलीबारी का किया दावा, बाद में अपने ही बयान से पलटे, कहा- गार्ड जैसा बताया…

Updated:
विज्ञापन
patna khan sir coaching firing

हमले के बाद मीडिया से बातचीत करते खान सर

Patna Khan Sir Coaching Firing: पटना में मंगलवार रात खान सर की कोचिंग में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की घटना हुई. गार्ड घायल हो गया. पहले गोलीबारी का दावा करने वाले खान सर ने बाद में बयान से पलटते हुए कहा कि माहौल तनावपूर्ण था. जल्दबाजी में गलतफहमी हो गई.

विज्ञापन

Patna Khan Sir Coaching Firing: पटना में मंगलवार रात खान सर की कोचिंग में घुसकर हुई मारपीट हुई. हमलावरों ने तोड़फोड़ भी की. खान सर ने बताया कि कुछ लोग कोचिंग में घुस आए और गार्ड के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसका सिर फट गया. घटना के समय ऑनलाइन क्लासेस भी चल रही थीं. उन्होंने गोलीबारी का भी दावा किया. लेकिन, बाद में खान सर अपने बयान से पलट गए.

धमकी और मारपीट के गंभीर आरोप

खान सर ने बताया कि हमलावरों ने कोचिंग को दो दिन के अंदर ‘उड़ा देने’ की धमकी दी. उनका कहना है कि यह पूरी तरह से बचकाना और सुनियोजित हरकत है. उन्होंने कहा कि बच्चे पढ़ाई कर रहे थे और अचानक यह हमला हुआ, जिसके बाद अफरातफरी का माहौल हो गया.

गोलीबारी के बयान पर दिया स्पष्टीकरण

शुरुआत में खान सर ने कहा था कि घटना के दौरान गोलीबारी भी हुई है, लेकिन बाद में उन्होंने अपने बयान से पलटते हुए कहा कि उस समय माहौल इतना तनावपूर्ण था कि स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई. उन्होंने कहा कि गार्ड जैसा बताया वही मैं भी बोल दिया. खान सर ने आगे बताया कि गार्ड बुरी तरह से घायल है. उसका सर फोड़ दिया गया है. पुलिस के अनुसार मारपीट और तोड़फोड़ तो हुई, लेकिन गोली चलने की अभी पुष्टि नहीं हुई है.

खान सर बोले- कोचिंग वालों की साजिश

खान सर ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग जो खुद को कोचिंग से जुड़ा बताते हैं, वे इस तरह की हरकतों में शामिल हो सकते हैं. उन्होंने आगे कहा कि गार्ड स्पष्ट बोल रहा है कि ये लोग कोचिंग वाले हैं. सभी लोगों का चेहरा नजर आया है. उन्होंने आगे बताया कि हमने नामजद FIR कर दी है.

पुलिस जांच में जुटी

पटना पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि सभी बयानों और सबूतों की जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी.

वहीं टाउन DSP राजेश रंजन ने बताया कि शुरुआती जांच में गोलीबारी के कोई सबूत नहीं मिले हैं. सत्यापन किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि घटना में मारपीट और तोड़फोड़ हुई है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी.

Also Read: पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, गार्ड घायल; प्रतिद्वंद्वी संस्थान पर जताया शक

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन