नियमों की अनदेखी : कैशलेस व्यवस्था के बावजूद कुल्हड़िया टोल प्लाजा पर नकद लेकर छोड़ रहे ट्रक
टोल प्लाजा पर नकद के लिए ट्रक रोका.
Arrah News : 10 अप्रैल से कैशलेस टोल भुगतान व्यवस्था लागू होने के बावजूद कुल्हड़िया टोल प्लाजा पर बालू लदे ट्रकों से नकद वसूली कर उन्हें आगे जाने दिया जा रहा है.
Arrah News : (दीपक गुप्ता की रिपोर्ट)
पटना–बक्सर फोरलेन एनएच-922 स्थित कुल्हड़िया टोल प्लाजा पर निर्धारित नियमों के बावजूद वाहनों से नकद भुगतान लेकर उन्हें छोड़े जाने का मामला सामने आया है. इससे राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के राजस्व को नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है.
10 अप्रैल से कैशलेस टोल भुगतान व्यवस्था लागू
जानकारी के अनुसार, देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर 10 अप्रैल से कैशलेस टोल भुगतान व्यवस्था लागू होने के बावजूद कुल्हड़िया टोल प्लाजा पर बालू लदे ट्रकों से नकद वसूली कर उन्हें आगे जाने दिया जा रहा है.
नकद वसूली का वीडियो वायरल, कर्मियों की हरकतें कैद
मंगलवार दोपहर टोल प्लाजा के पटना जाने वाले लेन (गेट संख्या 03 और 04) पर टोलकर्मियों द्वारा ट्रकों से नकद राशि लेते हुए वीडियो और फोटो कैमरे में कैद होने का दावा किया गया है. वीडियो में टोलकर्मियों को ट्रकों से पैसे लेते और उन्हें आगे बढ़ने का इशारा करते देखा जा सकता है.
फोटो खींचने पर विवाद, फोन छीनने का प्रयास
बताया जाता है कि जब इस गतिविधि की तस्वीरें ली जा रही थीं, तो कुछ टोलकर्मी मौके पर पहुंचकर विरोध करने लगे और फोन छीनने का प्रयास भी किया। हालांकि, बाद में यह जानकारी मिलने पर कि फोटो लेने वाला पत्रकार है, वे वहां से हट गए.
टोल मैनेजर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया
इस संबंध में टोल प्लाजा के मैनेजर सुधीर सांगवान ने पहले किसी भी प्रकार की नकद वसूली से इनकार किया. हालांकि, वीडियो और फोटो का जिक्र किए जाने पर उन्होंने मामले में संलिप्त कर्मियों पर कार्रवाई करने की बात कही.
वहीं, टोल प्लाजा पर कार्यरत कुछ कर्मियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बालू लदे ट्रकों से किनारे वाले लेन पर नकद वसूली कर उन्हें छोड़ा जाता है. उनका यह भी कहना है कि यह काम विशेष रूप से रात के समय बड़े पैमाने पर किया जाता है और इसमें कुछ कर्मी एवं अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं.
कैशलेस व्यवस्था का उद्देश्य, समय की बचत व जाम से राहत
गौरतलब है कि देशभर में टोल प्लाजा पर कैशलेस भुगतान व्यवस्था लागू करने का उद्देश्य समय की बचत, ट्रैफिक जाम में कमी, ईंधन की बचत, प्रदूषण नियंत्रण, पारदर्शिता और डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देना है. एनएचएआई के अनुसार, फास्टैग अनिवार्य होने के बाद टोल प्लाजा पर औसत प्रतीक्षा समय 8 मिनट से घटकर लगभग 47 सेकंड रह गया है.
Also Read: बेगूसराय में BPSC शिक्षक की शर्मनाक करतूत, नाबालिग छात्रा से की अश्लील हरकत, गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.
विशेषज्ञता
राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.
पत्रकारिता अनुभव
राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









