दिनदहाड़े बमबाजी से थर्राया पटना कॉलेज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jul 2018 5:54 PM

विज्ञापन

पटना : पटना कॉलेज आज के बार फिर बमबाजी से थर्रा उठा. असामाजिक तत्वों ने दिनदहाड़े बमबाजी कर कॉलेज में दहशत फैला दिया. पटना विश्वविद्यालय के नूतन और इकबाल हॉस्टल के छात्रों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हुई. इसके बाद देखते ही देखते मामला मारपीट और रोड़ेबाजी से बढ़ते हुए बमबाजी तक जा […]

विज्ञापन

पटना : पटना कॉलेज आज के बार फिर बमबाजी से थर्रा उठा. असामाजिक तत्वों ने दिनदहाड़े बमबाजी कर कॉलेज में दहशत फैला दिया. पटना विश्वविद्यालय के नूतन और इकबाल हॉस्टल के छात्रों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हुई. इसके बाद देखते ही देखते मामला मारपीट और रोड़ेबाजी से बढ़ते हुए बमबाजी तक जा पहुंचा.

जानकारी के मुताबिक असामाजिक तत्वों ने दो बम फोडे़ घटना के बाद पटना विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. मौके पर पहुंची पुलिस ने ब्लास्ट को पटाखे की आवाज बता कर मामले को हल्के करने की कोशिश की.

पीरबहोर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. कुछ छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक आपसी वर्चस्व को लेकर ये मारपीट और झगड़ा की घटना हुई है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. पुलिस ने मौके से जली हुई रस्सी के कुछ टुकड़े बरामद किये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन