दार्जिलिंग के प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूल के छात्रावास में फंदे पर लटका मिला पटना का छात्र

दार्जिलिंग : पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में एक प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूल में चौथी कक्षा का एक छात्र छात्रावास के एक कमरे में फांसी से लटका हुआ मिला. पुलिस ने आज बताया कि स्कूल के छात्रावास अधीक्षक ने कल रात लड़के को लोहे के एक छड़ से लटका हुआ पाया. लड़के को दार्जिलिंग के जिला […]
दार्जिलिंग : पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में एक प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूल में चौथी कक्षा का एक छात्र छात्रावास के एक कमरे में फांसी से लटका हुआ मिला. पुलिस ने आज बताया कि स्कूल के छात्रावास अधीक्षक ने कल रात लड़के को लोहे के एक छड़ से लटका हुआ पाया. लड़के को दार्जिलिंग के जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने बताया कि लड़का बिहार में पटना का रहने वाला था और कल रात खाना नहीं खाया था. ऐसे में छात्रावास अधीक्षक उसे तलाश करने गये और उसे लटका हुआ पाया. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. स्कूल के अधिकारियों से भी पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




