पटना : दस जगहों पर अवैध रूप से बालू का भंडारण पकड़ा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jul 2018 8:42 AM

विज्ञापन

पटना : लगातार निगरानी के बाद भी जिले में अवैध रूप से बालू का भंडारण किया जा रहा है. अवैध भंडारण के बाद बालू को मनमाने कीमत पर बेचने का खेल भी चल रहा है. बीते शनिवार को प्रभात खबर ने ‘बालू के दाम हुए बेलगाम, प्रति टैक्टर 2000 रुपये बढ़ी कीमत’ शीर्षक से बालू […]

विज्ञापन
पटना : लगातार निगरानी के बाद भी जिले में अवैध रूप से बालू का भंडारण किया जा रहा है. अवैध भंडारण के बाद बालू को मनमाने कीमत पर बेचने का खेल भी चल रहा है. बीते शनिवार को प्रभात खबर ने ‘बालू के दाम हुए बेलगाम, प्रति टैक्टर 2000 रुपये बढ़ी कीमत’ शीर्षक से बालू की कालाबाजारी को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी. खबर में बालू के बढ़े दाम से लेकर अवैध भंडारण की समस्या को बताया गया था.
खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन गंभीर हुआ है. सोमवार को जिलाधिकारी कुमार रवि के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी वंदना कुमारी ने छापेमारी अभियान चलाया. इसमें आशियाना मोड़ से पोलशन रोड दीघा में बालू के अवैध भंडारण स्थलों का सघन छापेमारी की गयी. छापेमारी में सड़क के दोनों ओर विभिन्न दस स्थलों पर बिना अनुज्ञप्ति प्राप्त किये अवैध भंडारण की हुए 13600 घन फुट बालू व 5300 घन फुट स्टोन चिप्स जब्त किये गये. इसके अलावा दो बालू लदे वाहनों को भी जब्त किया गया.
भाग गये दुकानदार प्राथमिकी दर्ज
छापेमारी के दौरान लगभग सभी दुकानदार भाग गये. इसके बाद जिला खनन पदाधिकारी ने अवैध भंडारण करने वाले दुकानदारों को चिह्नित किया गया. इसके बाद अवैध विक्रेताओं पर दीघा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. जिलाधिकारी कुमार रवि ने बताया कि बालू व स्टोन चिप्स के अवैध भंडारण को लेकर लगातार अभियान चल रहा हैं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन