दीघा-आर ब्लॉक रेल लाइन की जमीन के लिए बीएसआरडीसी देगी 222 करोड़

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jul 2018 8:08 AM

विज्ञापन

पटना : बिहार राज्य पथ विकास निगम दीघा-आर ब्लॉक रेल लाइन की जमीन के लिए रेलवे को लगभग 222 करोड़ देगी. पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के चीफ जेनरल इंजीनियर के नाम से चेक बना कर उसे सौंपा जायेगा. अगले तीन-चार दिनों में प्रक्रिया पूरी कर रेलवे को उक्त राशि की चेक उपलब्ध करा दी जायेगी. […]

विज्ञापन
पटना : बिहार राज्य पथ विकास निगम दीघा-आर ब्लॉक रेल लाइन की जमीन के लिए रेलवे को लगभग 222 करोड़ देगी. पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के चीफ जेनरल इंजीनियर के नाम से चेक बना कर उसे सौंपा जायेगा.
अगले तीन-चार दिनों में प्रक्रिया पूरी कर रेलवे को उक्त राशि की चेक उपलब्ध करा दी जायेगी. रेलवे को राशि मिलने के बाद दीघा-आर ब्लॉक की जमीन बिहार सरकार को हस्तांरित हो जायेगा. पथ निर्माण विभाग ने रेलवे को लगभग 222 करोड़ रुपये देने के लिए बीएसआरडीसी को पत्र लिखा है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीएसआरडीसी तीन से चार दिनों में रेलवे को राशि उपलब्ध करा देगी.
सूत्र ने बताया कि विभाग के पास योजना मद में राशि नहीं होने की वजह से बीएसआरडीसी को राशि देने के लिए कहा गया है. मानसून सत्र में सरकार द्वारा लाये गये अनुपूरक बजट को स्वीकृति मिलने के बाद पथ निर्माण विभाग वह राशि बीएसआरडीसी को लौटा देगी. योजना व विकास विभाग ने राशि को लेकर प्रावधान कर दिया है.
दीघा-आर ब्लॉक की लगभग छह किलोमीटर रेल लाइन की जमीन बिहार सरकार को हस्तांरित किये जाने की स्वीकृति रेलवे ने दे दी है. इसके लिए बिहार सरकार को 222 करोड़ रुपये रेलवे को देना है. रेलवे को राशि मिलते ही जमीन मिल जायेगी. उक्त जमीन पर फोर लेन सड़क निर्माण होना है. बिहार राज्य पथ विकास निगम रेलवे को राशि देने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन