भाजपा पर हैकिंग का आरोप लगाने की बजाय पुलिस में शिकायत करें तेजप्रताप : मोदी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jul 2018 11:15 AM
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि लालू-राबड़ी परिवार के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव को मंत्री और छोटे पुत्र तेजस्वी यादव को सीधे उपमुख्यमंत्री बनाकर स्वाभाविक न्याय की जो अनदेखी की गयी थी, उसकी हताशा 20 महीने की सरकार में तो दबी रही. अब उसका विस्फोट रोज किसी न किसी […]
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि लालू-राबड़ी परिवार के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव को मंत्री और छोटे पुत्र तेजस्वी यादव को सीधे उपमुख्यमंत्री बनाकर स्वाभाविक न्याय की जो अनदेखी की गयी थी, उसकी हताशा 20 महीने की सरकार में तो दबी रही. अब उसका विस्फोट रोज किसी न किसी रूप में सामने आ रहा है. यह सब एक पार्टी और परिवार का आंतरिक मामला है, लेकिन जब वे खुद ही इसे सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करेंगे, तो प्रतिक्रिया भी होगी. उन्हें भाजपा पर हैकिंग का आरोप लगाने की बजाय पुलिस में शिकायत करनी चाहिए.
एक अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा कि गरीबों के नाम पर राजनीति कर सात पीढ़ी के लिए अवैध संपत्ति बनाने वाले लालू परिवार के सरकारी आवास में आय कर, सीबीआई और ईडी के जांच अधिकारियों की इंट्री तो रुक नहीं पायी, भाइयों के बीच पावर वार कराने वाले रिश्तेदार को पूरी इंट्री मिल गयी. जहां ऐसे तत्वों का प्रवेश हो, वहां स्वच्छ छवि के लोग बुलाने पर भी नहीं जाते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










