खगौल : रीतलाल यादव ने कंस्ट्रक्शन कंपनी से मांगी रंगदारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jul 2018 8:39 AM
विज्ञापन
खगौल : कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रबंधक से रंगदारी मांगने के आरोप में कुख्यात अपराधी रीतलाल यादव के गुर्गे सन्नी को पुलिस ने कोथवा से गिरफ्तार किया है. निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रबंधक से रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने सन्नी ने पूछताछ की. उसने कई संगीन मामले में बेऊर जेल में बंद रीतलाल यादव […]
विज्ञापन
खगौल : कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रबंधक से रंगदारी मांगने के आरोप में कुख्यात अपराधी रीतलाल यादव के गुर्गे सन्नी को पुलिस ने कोथवा से गिरफ्तार किया है. निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रबंधक से रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने सन्नी ने पूछताछ की. उसने कई संगीन मामले में बेऊर जेल में बंद रीतलाल यादव के कहने पर रंगदारी मांगने की बात को स्वीकार किया है.
इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय ने बताया कि विगत दिनों एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के बोरिंग रोड स्थित रहने वाले प्रबंधक से फोन पर रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी मिली. उसके बाद पुलिस हरकत में आयी और मोबाइल जांच व लोकेशन के आधार पर कोथवां गांव से रीतलाल के गुर्गे सन्नी कुमार व प्रशांत को गिरफ्तार किया.
पूछताछ में आरोपित सन्नी ने बताया कि रीतलाल के बोलने पर ही मैंने निजी कंपनी के प्रबंधक से रंगदारी की मांग की थी. उसने बताया कि रीतलाल व उसके गुर्गों द्वारा ऑनलाइन ठेकेदारी में शामिल कंपनियों के प्रबंधक से कमीशन देने की मांग होती है. अगर कमीशन नहीं मिलता है तो फोन द्वारा जान से मार देने की धमकी दे दी जाती है. इस मामले में शामिल रीतलाल यादव व सन्नी कुमार के विरुद्ध रंगदारी का मामला दर्ज कर इसमें शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










