ePaper

लालू से अस्पताल में बॉलीवुड के इन अभिनेताओं ने की मुलाकात, सेल्फी भी ली

Updated at : 27 May 2018 12:23 PM (IST)
विज्ञापन
लालू से अस्पताल में बॉलीवुड के इन अभिनेताओं ने की मुलाकात, सेल्फी भी ली

मुंबई : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ताबिहार के पूर्व मुख्यमंत्रीएवंराजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इन दिनों स्वास्थ्य जांच और इलाज को लेकर मुंबईमेंहै. जहां अस्पताल में उनसेमिलनेके लिए बॉलीवुड अभिनेताओं का तांता लगा है. मुंबई के एशियन हार्ट हॉस्पीटल में इलाजरत लालू प्रसाद से प्रसिद्ध अभिनेता रजा मुराद, संजय खान और फैयाज अली खान ने […]

विज्ञापन

मुंबई : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ताबिहार के पूर्व मुख्यमंत्रीएवंराजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इन दिनों स्वास्थ्य जांच और इलाज को लेकर मुंबईमेंहै. जहां अस्पताल में उनसेमिलनेके लिए बॉलीवुड अभिनेताओं का तांता लगा है. मुंबई के एशियन हार्ट हॉस्पीटल में इलाजरत लालू प्रसाद से प्रसिद्ध अभिनेता रजा मुराद, संजय खान और फैयाज अली खान ने मुलाकात की है. इसदौरान इन अभिनेताओं ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली.साथ ही लालू प्रसाद के साथ सेल्फी भी ली. जानकारी के मुताबिक इनअभिनेताओं के अलावा लालू प्रसाद को चाहने वाले अन्य कई छोटे कलाकार भी उनसे मुलाकात कर चुके हैं.

एक प्रमुख हिंदी दैनिक में छपी रिपोर्टकेमुताबिक, राजदसुप्रीमो से मिलने पहुंचे मशहूरअभिनेता रजा मुराद ने कहा कि लालू प्रसाद देश के लोकप्रिय नेता हैं. मैंने उनसे मिलकर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना. मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. वहीं, खलनायक की भूमिका निभाने वाले अली खान और फिरोज अली खान ने भी अलग-अलग मुलाकात में लालू प्रसाद से उनके स्वास्थ्य का हाल जाना.

लालू प्रसाद यादव के साथ मुंबई गयेराजद विधायक भोला यादव ने बताया कि मंगलवार को हृदय रोग के इलाज के लिए राजदप्रमुख को एशियन हार्ट हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया था. कई तरह की जांच हुई है. जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि बॉलीवुड में लालू प्रसाद के प्रशंसक कलाकार लगातार अस्पताल में पहुंच रहे हैं. बता दें कि मुंबई में इलाजरत लालू प्रसाद के बड़े बेटे व विधायक तेज प्रताप यादव और बहू ऐश्वर्या राय वापस पटना लौट आये हैं. फिलहाल लालू प्रसाद के साथ उनकी बड़ी पुत्रीएवं राज्यसभा सांसद डॉ. मीसा भारती हैं.

ये भी पढ़ें… मोदी सरकार के 4 साल पूरे होने पर PM से नीतीश को है ये उम्मीदें, अमित शाह ने ऐसे की सराहना

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन