ePaper

मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती हुए लालू यादव

Updated at : 23 May 2018 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती हुए लालू यादव

मुंबई: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव आज एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती हुए हैं. उनके परिवार से जुड़े करीबी सूत्रों ने बताया कि कुछ साल पहले यादव की बायपास सर्जरी हुई थी. उन्होंने इस संस्थान के हृदय रोग के प्रसिद्ध डॉक्टर रामाकांत पांडा से इलाज के लिए समय मांगा था. चारा […]

विज्ञापन

मुंबई: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव आज एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती हुए हैं. उनके परिवार से जुड़े करीबी सूत्रों ने बताया कि कुछ साल पहले यादव की बायपास सर्जरी हुई थी. उन्होंने इस संस्थान के हृदय रोग के प्रसिद्ध डॉक्टर रामाकांत पांडा से इलाज के लिए समय मांगा था.

चारा घोटाला मामले में दोषी करार दिये गये बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को झारखंड उच्च न्यायालय ने छह सप्ताह की जमानत दी है. अस्पताल ने एक बयान में बताया कि पांच डॉक्टरों की एक टीम को उनके इलाज के लिए तैयार किया गया है. यादव पिछले साल दोषी करार दिये जाने के बाद 23 दिसंबर से जेल में थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन