ePaper

लालू गये मुंबई, एशियन हार्ट हॉस्पिटल में होगा इलाज, फिर जायेंगे बेंगलुरु

Updated at : 22 May 2018 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
लालू गये मुंबई, एशियन हार्ट हॉस्पिटल में होगा इलाज, फिर जायेंगे बेंगलुरु

पटना: चारा घोटाले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसादयादवआज इलाज के लिए मुंबई रवाना हो गये. मुंबई के एशियन हार्ट हॉस्पिटल में उनका इलाज होगा. यहां के डॉक्टर पन्ना नेलालूप्रसाद का ऑपरेशन किया था. मुंबई में इलाज कराने के बाद वे बेंगलुरु भी जायेंगे. बताया जा रहा है कि हॉस्पिटल […]

विज्ञापन

पटना: चारा घोटाले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसादयादवआज इलाज के लिए मुंबई रवाना हो गये. मुंबई के एशियन हार्ट हॉस्पिटल में उनका इलाज होगा. यहां के डॉक्टर पन्ना नेलालूप्रसाद का ऑपरेशन किया था. मुंबई में इलाज कराने के बाद वे बेंगलुरु भी जायेंगे.

बताया जा रहा है कि हॉस्पिटल में हार्ट का भी चेकअप होगा. इसके बाद बेंगलुरु के ग्लोबल हॉस्पिटल में राजद सुप्रीमो की किडनी का इलाज किया जायेगा. मालूमहो कि लालू यादव पिछले काफी समय से बीमार चल रहे हैं. उन्हें ब्लड प्रेशर, शुगर और किडनी स्टोन की बीमारी है. 2014 में लालू का ऑपरेशन हुआ था फिर उनकी किडनी में स्टोन हो गया है. गौरतलब है कि लालू की ओर से हाईकोर्ट में इलाज के लिए जमानत की अर्जी दी गयी थी. इसपर अमल करते हुए कोर्ट ने उन्हें छह सप्ताह का प्रोविजनल बेल दिया था.

इससे पहले शनिवार सुबह लालू यादव की तबीयत खराब हो जाने की वजह से उन्हें पटनास्थित आइजीआइएमएस में भर्ती कराया गया था.जहां डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की जांच के बाद उन्हें घर जाने की इजाजत दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन