ePaper

पैरोल खत्म होने पर जेल लौटे लालू, कल अंतरिम जमानत पर हो सकते हैं रिहा

Updated at : 14 May 2018 4:30 PM (IST)
विज्ञापन
पैरोल खत्म होने पर जेल लौटे लालू, कल अंतरिम जमानत पर हो सकते हैं रिहा

रांची/पटना :राजदसुप्रीमोएवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसादयादव तीन दिनों की पैरोल में अपने बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव के विवाह में शामिल होने के बाद आज रांची लौट आये और अधिकारियों ने उन्हें न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा जेल भेज दिया क्योंकि झारखंड उच्च न्यायालय से उन्हें इलाज के लिए शुक्रवार को मिला अंतरिम […]

विज्ञापन

रांची/पटना :राजदसुप्रीमोएवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसादयादव तीन दिनों की पैरोल में अपने बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव के विवाह में शामिल होने के बाद आज रांची लौट आये और अधिकारियों ने उन्हें न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा जेल भेज दिया क्योंकि झारखंड उच्च न्यायालय से उन्हें इलाज के लिए शुक्रवार को मिला अंतरिम जमानत का आदेश सीबीआई की विशेष अदालत में आज नहीं पहुंच सका.

राजद अध्यक्ष लालू के करीबी सहयोगी एवं बिहार के विधायक भोला प्रसाद यादव ने बताया कि लालू अपने बड़े पुत्र तेज प्रताप के विवाह में शामिल होने के बाद आज शाम पटना से हवाई मार्ग से रांची पहुंचे जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय से उन्हें मिली अंतरिम जमानत के आदेश से जुड़ी न्यायिक कार्यवाही कल पूरी होने की संभावना है.

इस बीच लालू के वकील प्रभात कुमार ने बताया कि उन्हें 11 मई को झारखंड उच्च न्यायालय से इलाज के लिए मिली अंतरिम जमानत का आदेश आज सीबीआई की विशेष अदालत में नहीं पहुंच सका. उन्होंने बताया कि एक बार उच्च न्यायालय का आदेश निचली अदालत में पहुंचने के बाद ही वहां से लालू की अंतरिम जमानत की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी जिससे वह जेल से बाहर आ सकेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन