लालू प्रसाद के बेटे तेज प्रताप की शादी में हुआ जमकर हंगामा, खाने पर टूट पड़ी भीड़, कैटरर के बर्तन लूटे

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के विवाह में शनिवार को जमकर हंगामा हुआ और अनियंत्रित भीड़ ने वीआईपी और मीडिया के लिए बने पंडाल को अलग करने वाले घेरे को तोड़ दिया तथा खाने का सामान लूटने लगे. तेज प्रताप राजद विधायक चंद्रिका राय की पुत्री ऐश्वर्या राय […]
पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के विवाह में शनिवार को जमकर हंगामा हुआ और अनियंत्रित भीड़ ने वीआईपी और मीडिया के लिए बने पंडाल को अलग करने वाले घेरे को तोड़ दिया तथा खाने का सामान लूटने लगे.
तेज प्रताप राजद विधायक चंद्रिका राय की पुत्री ऐश्वर्या राय के साथ कल विवाह सूत्र में बंधे. विवाह समारोह में जुटने वाले हजारों लोगों के लिए इंतजाम किया गया था. जयमाला कार्यक्रम के कुछ ही समय बाद भीड़ ने घेरा तोड़ दिया और लोग खाने की चीजें लूटने लगे. ये लोग संभवत : राजद समर्थक थे.
जल्द ही पूरा क्षेत्र टूटी क्राकरी , उलटे टेबल और कुर्सियां से पट गया. इस बीच पार्टी के कई नेताओं ने लोगों को भगाने का असफल प्रयास किया. कई कैमरामैन सहित मीडियाकर्मियों ने शिकायत की कि उनके साथ हाथपाई हुई और उनके उपकरणों को क्षति पहुंचायी गयी.
कैटरर ने कहा कि अनियंत्रित भीड़ में शामिल लोगों ने उनके कुछ बर्तन और अन्य चीजें लूट लीं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




