ePaper

RJD का बड़ा आरोप, ‘हाथ-पैर बांध कर'' लालू को पैरोल पर छोड़ा गया

Updated at : 10 May 2018 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
RJD का बड़ा आरोप, ‘हाथ-पैर बांध कर'' लालू को पैरोल पर छोड़ा गया

पटना: राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने आज आरोप लगाया कि उनके पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद को ‘हाथ-पैर बांध कर’ पैरोल पर छोड़ा गया है और पैरोल की शर्त तथा शर्तों के अनुपालन की निगरानी के लिए सुरक्षा के नाम पर झारखंड पुलिस की तैनाती ‘बिहार भाजपा के एक नेता’ के दिमाग की उपज […]

विज्ञापन

पटना: राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने आज आरोप लगाया कि उनके पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद को ‘हाथ-पैर बांध कर’ पैरोल पर छोड़ा गया है और पैरोल की शर्त तथा शर्तों के अनुपालन की निगरानी के लिए सुरक्षा के नाम पर झारखंड पुलिस की तैनाती ‘बिहार भाजपा के एक नेता’ के दिमाग की उपज है. शिवानंद ने आरोप लगाया कि पैरोल पांच दिन की मांगी गयी थी, लेकिन तीन दिन की ही दी गयी. उन्होंने कहा कि लालू किसी नेता-कार्यकर्त्ता से नहीं मिलेंगे.

इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि चारा घोटाला के चार मामलों में दोषी लालू प्रसाद रेलवे के 2 होटलों के बदले जमीन लेने के मामले में भी आरोपी हैं. इस सबके बावजूद लालू की पार्टी ने उनसे संबंधित हर फैसले को लेकर न्यायपालिका पर संदेह प्रकट किया. सजा कितनी हो, इलाज कहां हो, एम्स में कब तक रखा जाये, पैरोल कितने दिनों की दी जाये, इन सब पर राजद नेताओं ने गैरजिम्मेदाराना बयान दिये.

ये भी पढ़ें…VIDEO : बेटे की शादी में पेरोल पर घर पहुंचे लालू, राबड़ी ने की फूलों की बारिश

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन