सिपाही बहाली : फिजिकल टेस्ट 19 से शुरू, ...जानें, कैसे मिलेंगे अच्छे अंक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2018 10:21 PM

विज्ञापन

पटना : बिहार पुलिस में सिपाही बहाली की लिखित परीक्षा का परिणाम आने के बाद अभ्यर्थियों की नजर अब शारीरिक दक्षता परीक्षा पर है. सिपाही बहाली के लिए फिजिकल जांच परीक्षा 19 फरवरी से शुरू होना प्रस्तावित किया गया है. पटना में जांच के लिए केंद्र गर्दनीबाग मोहल्ले के पटना हाई स्कूल को बनाया गया […]

विज्ञापन

पटना : बिहार पुलिस में सिपाही बहाली की लिखित परीक्षा का परिणाम आने के बाद अभ्यर्थियों की नजर अब शारीरिक दक्षता परीक्षा पर है. सिपाही बहाली के लिए फिजिकल जांच परीक्षा 19 फरवरी से शुरू होना प्रस्तावित किया गया है. पटना में जांच के लिए केंद्र गर्दनीबाग मोहल्ले के पटना हाई स्कूल को बनाया गया है. हालांकि, सिपाही बहाली के लिए फिजिकल जांच परीक्षा पूरे राज्य में आयोजित की जायेगी. 9,900 पदों के लिए करीब 50 हजार युवाओं का फिजिकल टेस्ट लिया जायेगा. एक पद पर पांच छात्रों के अनुपात के आधार पर चयन प्रक्रिया की जायेगी. इसलिए जरूरत से पांच गुणा छात्रों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया है. फिजिकल परीक्षा को ही सिपाही बहाली के लिए मुख्य आधार माना गया है. वहीं, सिपाही बहाली में 35 फीसदी बहाली महिलाओं की होनी तय है.

फिजिकल परीक्षा में ही पास होने के बाद ही मेधा सूची में नाम शामिल किया जायेगा. उसके बाद सूची तैयार की जायेगी. फिजिकल टेस्ट 100 अंकों का होगा. इसमें निर्धारित समय सीमा छह मिनट में दौड़ पूरी करनेवाले अभ्यर्थियों को गोला फेंक या ऊंची कूद की स्पर्धाओं में न्यूनतम मानदंड पूरा नहीं करने पर भी असफल घोषित नहीं किया जायेगा. ऐसे अभ्यर्थी को संबंधित स्पर्धा में शून्य अंक प्रदान किया जायेगा. जिला एवं सैन्य पुलिस के सिपाही के पद पर नियुक्ति के लिए चयन की मेधा सूची शारीरिक योग्यता परीक्षा के अधीन तीनों स्पर्धाओं दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक में अभ्यर्थी को जितने अंक प्राप्त होंगे, उसके आधार पर मेधा सूची तैयार की जायेगी. जिन अभ्यर्थियों के पास शैक्षणिक योग्यता ज्यादा होगी, उन्हें मेधा सूची में कम शैक्षणिक योग्यता वालों से ऊपर रखा जायेगा. हालांकि, यह मेरिट लिस्ट शारीरिक परीक्षा के अंक को शामिल करके तैयार की जायेगी.

100 अंकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा में कैसे मिलेंगे अच्छे अंक

दौड़ : 50 अंक

– अधिकतम छह मिनट में 1.6 किमी (1 मील) दौड़ना होगा, महिलाओं के लिए एक किमी की दौड़

– छह मिनट से अधिक समय लेने वाले अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जायेगा.

– 5 मिनट से कम समय में दौड़ पूरा करने पर- 50 अंक

– 5 मिनट से 5 मिनट 20 सेकंड में- 40 अंक

– 5 मिनट 21 सेकंड से 5 मिनट 40 सेकंड में- 30 अंक

– 5 मिनट 41 सेकंड से 6 मिनट तक- 20 अंक

गोला फेंक : अधिकतम 25 अंक

– सभी कोटि के पुरुषों के लिए 16 पौंड का गोला न्यूनतम 16 फीट फेंकना होगा

– महिलाओं के लिए 12 पौंड का गोला न्यूनतम 10 फीट फेंकना होगा

– 16 फीट फेंकने पर मिलेंगे 5 अंक

– 16 फीट से 17 फीट तक- 9 अंक

– 17 फीट से 18 फीट तक- 13 अंक

– 18 फीट से 19 फीट तक- 17 अंक

– 19 फीट से 20 फीट तक- 21 अंक

– 20 फीट से ज्यादा- 25 अंक

ऊंची कूद : अधिकतम 25 अंक

– सभी कोटि के पुरुषों के लिए ऊंचाई चार फीट

– सभी कोटि की महिलाओं के लिए न्यूनतम तीन फीट

– 4 फीट- 9 अंक

– 4 फीट 4 इंच से ज्यादा एवं 4 फीच 8 इंच तक- 13 अंक

– 4 फीट 8 इंच से 5 फीट तक- 21 अंक

– 5 फीट से ज्यादा- 25 अंक

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन