ePaper

तेजस्वी का ट्वीट, निशाने पर रहे नीतीश, कहा- गांधी जी के नाम पर आप...

Updated at : 29 Jan 2018 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
तेजस्वी का ट्वीट, निशाने पर रहे नीतीश, कहा- गांधी जी के नाम पर आप...

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे पुत्र एवं बिहार विधानसभा में विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने ट्वीट करमुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है. तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा कि नीतीश जी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम आपके मुंह पर शोभा नहीं देता. दिन-दहाड़े जनादेश का बलात्कार, आमजनों की […]

विज्ञापन

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे पुत्र एवं बिहार विधानसभा में विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने ट्वीट करमुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है. तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा कि नीतीश जी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम आपके मुंह पर शोभा नहीं देता. दिन-दहाड़े जनादेश का बलात्कार, आमजनों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ व वोटों पर डाका डलवाना गांधी जी की शिक्षा नहीं है. गांधी जी के नाम पर आप अपनी राजनीति के दोहरेपन व कृत्यों को छिपाना चाहते हैं.


बिहार में मध्यावधि चुनाव के पक्ष में नहीं है राजद: तेजस्वी

वहीं दूसरी ओर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि राजद अभी विधानसभा चुनाव कराने के पक्ष में नहीं है, क्योंकि बिहार ने पिछले चार साल में चार सरकारें देखी हैं और अब पांचवीं सरकार के लिए तैयार नहीं है. उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव कराने से अतिरिक्त बोझ जनता पर ही पड़ता है और हम एेसा नहीं चाहते हैं. उन्होंने कहा कि वैसे चुनाव जब भी हो राजद तैयार है. सरकार अगर जनता के साथ धोखा करती है उसे उखाड़ फेंकने को तैयार बैठी है.

ये भी पढ़ें…NDA में टूट की कल्पना कर खुद को तसल्ली दे रहे हैं राजद के नेता : सुशील मोदी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन