इंटरव्यू के लिए वीमेंस कॉलेज की 11 छात्राओं का चयन
Published by : JUHI SMITA Updated At : 29 Apr 2025 6:29 PM
पटना विश्वविद्यालय के तहत पटना वीमेंस कॉलेज (स्वायत्त) के प्लेसमेंट और कैरियर काउंसलिंग सेल की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया.
संवाददाता, पटना पटना विश्वविद्यालय के तहत पटना वीमेंस कॉलेज (स्वायत्त) के प्लेसमेंट और कैरियर काउंसलिंग सेल की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया. इसमें भाग लेने वाली 27 छात्राओं में से 11 को अंतिम एचआर साक्षात्कार दौर के लिए चुना गया. प्लेसमेंट और कैरियर काउंसलिंग सेल के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन छात्राओं को उद्योग के अग्रणी पेशेवरों के साथ सीधे जुड़ाव की सुविधा प्रदान करके मूल्यवान रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए किया गया था. भर्ती पैनल में आशीष कुमार सिंह (अध्यक्ष, स्मार्ट फाउंडेशन) और ऋषिकेश कुमार (व्यावसायिक भागीदार) जैसे प्रतिष्ठित पेशेवर शामिल थे. ड्राइव का समन्वय कॉलेज में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सहयोग और परामर्श सेवाओं के डीन आलोक जॉन ने किया. उन्होंने अतिथियों का स्वागत और परिचय कराया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










