लोकसंवाद कार्यक्रम के दौरान टूटी मुख्यमंत्री की कुर्सी

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लोकसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री की कुर्सी टूट गयी. इससे कार्यक्रम के दौरान कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. जानकारी के मुताबिक, एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सुबह 11 बजे से लोक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था. कार्यक्रम की शुरुआत में ही […]
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लोकसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री की कुर्सी टूट गयी. इससे कार्यक्रम के दौरान कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. जानकारी के मुताबिक, एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सुबह 11 बजे से लोक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था. कार्यक्रम की शुरुआत में ही अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसे ही अपनी कुर्सी पर बैठे, उनकी कुर्सी टूट गयी. हालांकि, तुरंत दूसरी कुर्सी की व्यवस्था की गयी और कार्यक्रम शुरू किया गया.
सोमवार को मुख्यमंत्री पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य, भवन निर्माण, ऊर्जा, ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, नगर विकास एवं आवास, पंचायती राज, जल संसाधन, लघु जल संसाधन, उद्योग विभाग, गन्ना उद्योग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सूचना प्रावैधिकी एवं पर्यटन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों के सुझाव सुनेंगे. मालूम हो कि इस लोकसंवाद कार्यक्रम में चयनित लोग ही हिस्सा लेते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




