पूर्णिया-मधुबनी में आधी रात को गिरे ओले, आज इन 15 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

बिहार में अलग-अलग जिलों में मौसम की तस्वीरें

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Rain Alert: बिहार के अलग-अलग जिलों में रविवार की रात अचानक मौसम बदल गया. कई जिलों में बारिश हुई. पूर्णिया और मधुबनी में तो देर रात ओले गिरे. इस बीच आज भी राज्य के 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में तपती गर्मी से लोगों को राहत मिली है. रविवार को मौसम ने अचानक यू-टर्न लिया. तेज हवा के साथ बारिश भी हुई, जिससे कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई. इस बीच सोमवार को मौसम विभाग ने 15 जिलों में अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में तेज हवा, बिजली गिरने के साथ-साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

इन जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बिहार के अररिया, कटिहार, दरभंगा, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, किशनगंज, मधेपुरा, सुपौल, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, शिवहर और सीतामढ़ी में चेतावनी जारी की है. खराब मौसम के दौरान लोगों से सावधान रहने की अपील की गई. खासकर किसानों से इस दौरान खेतों में काम करने से बचने की सलाह दी.

देर रात पूर्णिया में गिरे ओले

पूर्णिया में बीते देर रात आंधी के साथ ओलावृष्टि हुई. तेज हवा और झमाझम बारिश के साथ हुई लगभग 10 से 15 मिनट तक इस ओलावृष्टि ने सड़क और लोगों के दरवाजे को कुछ समय तक ढंक लिया. जैसे ही ओलावृष्टि शुरू हुई, कई लोग देर रात जगे हुए थे, जिन्होंने अपनी छतों और बरामदों से इस नजारे को अपने मोबाइल में कैद किया.

तेज हवाओं के कारण शहर के कई हिस्सों में बिजली के तार टूटने और पेड़ों की टहनियां गिरने की खबरें हैं, जिससे शहर के कुछ हिस्सों में बिजली बाधित रही. मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और स्थानीय निम्न दबाव के कारण पूर्णिया और आसपास के सीमांचल इलाकों में अगले 24 से 48 घंटों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है.

किसानों को नुकसान की आशंका

बिहार में एक ओर तेज हवा, बारिश और ओले गिरने से किसानों को भारी नुकसान हुआ. जबकि दूसरी ओर भीषण गर्मी से आम लोगों को राहत मिली. मधुबनी के लदनियां प्रखंड में सुबह तेज हवा के साथ बारिश हुई और ओले गिरे, जिससे खेतों और सड़कों पर सफेद परत जैसी स्थिति बन गई. इससे गेहूं, आम समेत अन्य फसलों को नुकसान की आशंका है. कोसी-सीमांचल और पूर्वी बिहार में आंधी-तूफान का असर ज्यादा दिखा.

तेज हवा से गेहूं और मक्का की फसलें खेतों में गिर गयीं, केले के बागान बर्बाद हो गये और आम के टिकोले झड़ गए. पूर्वी और पश्चिम चंपारण, शिवहर, सारण, सीवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, वैशाली, मधेपुरा, सुपौल, किशनगंज समेत अन्य जिलों में रविवार को बारिश हुई.

Also Read: मुजफ्फरपुर में डिजिटल अरेस्ट कर 67 लाख की ठगी, पटना से पिता-पुत्र गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन