बंगाल में ‘बाबा’ का बुलडोजर प्रहार, 29 अप्रैल की वोटिंग से पहले योगी आदित्यनाथ की जनसभाएं और रोड शो

Updated:
विज्ञापन

Yogi Adityanath Bengal Visit 27 April West Bengal Election 2026

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Yogi Adityanath Bengal Visit: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ 27 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे पर रहेंगे. कल्याणी, दमदम और राजरहाट-गोपालपुर में रोड शो और रैलियों के जरिये भाजपा के लिए मांगेंगे वोट.

विज्ञापन

Yogi Adityanath Bengal Visit: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण के प्रचार के आखिरी दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बंगाल की धरती पर उतरेंगे. 27 अप्रैल को योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम काफी व्यस्त है. वे कल्याणी, धनेखली, दमदम और राजरहाट-गोपालपुर जैसे महत्वपूर्ण चुनावी क्षेत्रों में भाजपा के लिए वोट मांगेंगे. भाजपा के फायरब्रांड नेता के इस दौरे से भारतीय जनता पार्टी को उम्मीद है कि दूसरे चरण के मतदान से पहले वोटों का ध्रुवीकरण पार्टी के पक्ष में और मजबूत होगा.

विज्ञापन

योगी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

  • सुबह 11:10 बजे : कोलकाता एयरपोर्ट पर आगमन.
  • सुबह 11:45 बजे : कल्याणी में भव्य रोड शो. नदिया जिले की इस सीट पर योगी भाजपा के पक्ष में माहौल बनायेंगे.
  • दोपहर 2:05 बजे : धनेखली में विशाल जनसभा. हुगली जिले की इस सुरक्षित सीट पर योगी टीएमसी के ‘सिंडिकेट राज’ पर प्रहार करे सकते हैं.
  • शाम 3:25 बजे : दमदम में मेगा रोड शो. उत्तर 24 परगना के इस महत्वपूर्ण शहरी क्षेत्र में योगी का शक्ति प्रदर्शन होगा.
  • शाम 4:10 बजे : राजारहाट-गोपालपुर में जनसभा. प्रचार खत्म होने से ठीक पहले योगी यहां अपनी अंतिम चुनावी सभा करेंगे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दूसरे चरण के लिए योगी फैक्टर कितना अहम?

29 अप्रैल को होने वाले मतदान में उत्तर 24 परगना, नदिया और हुगली की कई सीटें शामिल हैं. भाजपा ने इन क्षेत्रों में योगी आदित्यनाथ को उतारकर एक स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की है. योगी अपने भाषणों में ‘यूपी मॉडल’ का जिक्र करते हुए बंगाल में कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को मुद्दा बनाते रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में गरजे अमित शाह- पहले ही चरण में भाजपा ने जीत ली 110 सीटें, सत्ता में आते ही खत्म होगा सिंडिकेट राज

ध्रुवीकरण की रणनीति और फाइनल पंच

कल्याणी और दमदम जैसे इलाकों में बड़ी आबादी है, जहां योगी की मौजूदगी हिंदू मतदाताओं को एकजुट करने में कारगर साबित हो सकती है. सोमवार शाम को चुनाव प्रचार का शोर थम जायेगा. ऐसे में योगी की रैलियां और रोड शो भाजपा के लिए ‘फाइनल पंच’ की तरह काम करेंगे.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: इन 8 जिलों में दूसरे चरण में होगी वोटिंग, वोटर्स का पूरा डिटेल यहां पढ़ें

Yogi Adityanath Bengal Visit: चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा का पहरा

योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा को देखते हुए कोलकाता पुलिस और जिला पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों ने विशेष इंतजाम किये हैं. उनके रोड शो वाले रास्तों पर ड्रोन से निगरानी रखी जायेगी और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

कटवा में गरजे योगी आदित्यनाथ- 4 मई के बाद बंगाल में भी चलेगा मेरा बुलडोजर, माफियाओं की तोड़ूंगा हड्डी-पसली

कोलकाता में गरजे योगी आदित्यनाथ- उद्योगों का कब्रिस्तान बना बंगाल, टैगोर के घर में ममता बनर्जी का फोटो शर्मनाक

Yogi Adityanath: बंगाल की धरती काबा की नहीं, मां काली की रहेगी, ममता के गढ़ में योगी की ललकार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola