Yogi Adityanath: बंगाल की धरती काबा की नहीं, मां काली की रहेगी, ममता के गढ़ में योगी की ललकार

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Yogi Adityanath: बंगाल के जोरासांको रैली में योगी ने ललकारा कि टीएमसी के गुंडे बंगाल को कंगाल बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

विज्ञापन

Yogi Adityanath: कोलकाता. पश्चिम बंगाल के जोरासांको में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि टीएमसी के गुंडे बंगाल को कंगाल बनाने की कोशिश कर रहे हैं. अपने अंदाज में गरजते हुए सीएम योगी ने कहा कि बंगाल को टीएमसी की गुलामी से मुक्त कराने का अवसर आपके सामने है. पहले पूरा देश रोजगार के लिए बंगाल आता था. शोध होते थे, ज्ञान की धरा थी..लेकिन आज बंगाल अपनी बदहाली से लड़ रहा है.

विज्ञापन

बंगाल को अब तक सब ने लूटा गया

सीएम योगी ने कहा कि पहले कांग्रेस ने लूटा, फिर कम्युनिस्टों ने नोचा और 15 साल से टीएमसी के गुंडे बंगाल को कंगाल बनाने के लिए सारे यत्न कर रहे हैं. योगी ने आगे आरोप लगाया कि बंगाल में धड़ल्ले से गोहत्या होती है. भगवान राम के नाम से ममता दीदी को चिढ़ है. शोभायात्रा पर बैन लगता है. दुर्गा पूजा के समय कर्फ्यू लगता है. व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं. टीएमसी के गुंडे उनसे गुंडा टैक्स वसूलते हैं.

बंगाल की अस्मिता का अपमान

योगी ने रैली में TMC का मतलब- टेरर, माफिया राज और करप्शन बताया. उन्होंने कहा- बंगाल की धरती काबा की नहीं, मां काली की रहेगी, TMC के गुंडों का उपचार, डबल इंजन की भाजपा सरकार. जोरासांको में रैली करते हुए योगी ने कहा कि यह क्षेत्र गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर का ठाकुरबाड़ी है. साहित्य के लिए पहली बार किसी भारतीय को नोबेल प्राइज मिला था. पूरा भारत गौरव करता है. दुखद है कि गुरुदेव के उस हेरिटेज परिसर में, जहां उनकी तस्वीर लगनी चाहिए थी, जहां भारत माता की तस्वीर होनी चाहिए थी, वहां पर टीएमसी के गुंडों ने जबरन कब्जा करके ममता दीदी का फोटो लगा दिया. यह भारतीयता का अपमान है, बंगाल की अस्मिता का अपमान है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बंगाल में 7000 उद्योग बंद

यूपी के सीएम ने कहा कि बंगाल आज बदहाल है, जो ज्ञान की धरा थी आज वो बेरोजगारी के अंधकार में भटकती हुई दिखाई दे रही है. 10 साल में ही 7,000 से ज्यादा बड़े उद्योग बंगाल में बंद हुए है. 30 लाख से अधिक नौजवान बेरोजगार हुए हैं, लेकिन TMC और ममता दीदी के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है. बुआ और भतीजे, दोनों बंगाल के अस्तित्व को पूरी तरह समाप्त करना चाहते हैं. कोलकाता का मेयर बोलता है कि उर्दू चलेगी. मैं कहता हूं कि बंगाली अस्मिता के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता है. टीएमसी के लोगों को बताने की आवश्यकता है कि काबा से नहीं, बंगाल की पहचान कालीबाड़ी से है.

Also Read: बंगाल में भरे जा रहे अन्नपूर्णा योजना के फॉर्म, तृणमूल ने बीजेपी पर लगाया आचार संहिता तोड़ने का आरोप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola