बंगाल में गरजे अमित शाह- पहले ही चरण में भाजपा ने जीत ली 110 सीटें, सत्ता में आते ही खत्म होगा सिंडिकेट राज

Updated:
विज्ञापन

Amit Shah In Bengal West Bengal Election 2026 Nadia Tehatta

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Amit Shah in Bengal: बंगाल चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग से पहले नदिया के तेहट्टा में अमित शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि भाजपा पहले चरण में 110 सीटें जीत चुकी है. शाह ने वादा किया कि भाजपा सरकार बनते ही सिंडिकेट राज का अंत होगा.

विज्ञापन

Amit Shah in Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के प्रचार के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को नदिया जिले के तेहट्टा में बंगाल सरकार पर जोरदार हमला बोला. भारी बारिश और आंधी के बीच भी अमित शाह ने जनता को संबोधित करते हुए दावा किया कि ममता बनर्जी सरकार की विदाई तय हो चुकी है.

विज्ञापन

पहले चरण में ही भाजपा ने रख दी बहुमत की नींव : शाह

शाह ने कहा कि 23 अप्रैल को हुए पहले चरण के मतदान में ही भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार करने की नींव रख दी है. उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही अपराधियों और सिंडिकेट चलाने वालों की जगह जेल की सलाखों के पीछे होगी.

पहले चरण में ही दीदी का सफाया : शाह

अमित शाह ने कहा कि बंगाल की जनता ने 23 अप्रैल को स्पष्ट संदेश दे दिया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पहले ही चरण के चुनाव में 110 सीटें जीत ली हैं. दीदी की सरकार अब जा रही है. गृह मंत्री ने मतदाताओं से अपील की कि वे निडर होकर वोट डालें. निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की है. कोई भी गुंडा उन्हें मतदान करने से नहीं रोक पायेगा.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

घुसपैठियों और सिंडिकेट पर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी

अमित शाह ने संकल्प लिया कि भाजपा सरकार राज्य से ‘गुंडा राज’ और ‘सिंडिकेट राज’ का पूरी तरह सफाया कर देगी. उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आते ही राज्य में छिपे घुसपैठियों की पहचान करेगी और उनके खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव ने रचा इतिहास, पहली बार किसी राज्य में 93.19 प्रतिशत हुई वोटिंग, देखें जिलों का पूरा डेटा

Amit Shah in Bengal: भारी बारिश ने रोका भाषण, नहीं घटा उत्साह

तेहट्टा में अमित शाह की रैली के दौरान मौसम ने करवट ली. अचानक हुई भारी बारिश के कारण कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. भारी भीड़ के बावजूद सुरक्षा कारणों और तकनीकी बाधाओं की वजह से शाह को अपना भाषण छोटा करना पड़ा. हालांकि, छोटे से संबोधन में भी उन्होंने ममता सरकार पर तीखा प्रहार कर कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया.

इसे भी पढ़ें

बनगांव में गरजे पीएम मोदी- घुसपैठिये दूसरे चरण से पहले बंगाल छोड़ दें, नहीं तो अंजाम बुरा होगा, मतुआ समाज को दी नागरिकता की गारंटी

ममता बनर्जी सरकार पर राहुल गांधी का हमला- बंगाल में लोकतंत्र नहीं, TMC के आतंक का राज, हिंसा के आगे नहीं झुकेगी कांग्रेस

बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग से पहले डायमंड हार्बर में मतदाताओं को धमकाने का वीडियो वायरल होते ही एक्शन में इलेक्शन कमीशन

ममता बनर्जी का मोदी-शाह पर पलटवार- 50 हेलीकॉप्टर और 19 मुख्यमंत्री मिलकर भी TMC को नहीं हरा पायेंगे

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola