बिहार में 21 जगहों पर बनेंगे जल स्टेशन, पटना से भागलपुर और पश्चिम चंपारण का सफर होगा पानी के रास्ते

Published by : Preeti Dayal Updated At : 27 Apr 2026 10:00 AM

विज्ञापन

बिहार में पानी के रास्ते तय होगा सफर (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar News: बिहार में अब एक जिले से दूसरे जिले में जाने के लिए पानी के रास्ते सफर होगा. राज्य के 11 जिलों में लगभग 21 जल स्टेशन बनाए जायेंगे. ऐसे में भागलपुर जाना हो या फिर पश्चिम चंपारण, इसके लिए बस और ट्रेन के अलावा जल मार्ग भी लोगों के पास ऑप्शन होगा.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में रोड, ट्रेन और हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए कई पहल किए जा रहे हैं. इस बीच अब सफर पानी के रास्ते भी तय किया जा सकेगा. यानी कि अब बिहार में जल मार्ग के जरिए कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है. इसके लिए बिहार के 11 जिलों को चुना गया है. इन 11 जिलों के 21 जगहों पर जल स्टेशन बनाए जायेंगे.

इन दो नदियों के जरिए होगा सफर

पटना से भागलपुर जाना हो या फिर पश्चिम चंपारण जाना हो, इसके लिए जल मार्ग से सफर कर सकेंगे. जानकारी के मुताबिक, ये जल मार्ग गंगा नदी और गंडक नदी के घाट पर बनाया जा रहा है. इसमें से 5 जल स्टेशन पटना जिले में बनाए जायेंगे. दीघा, पानापुर, नासरीगंज, बाढ़ और नकटा दियारा को इसके लिए चुना गया है. फिलहाल, बाढ़ और दीघा में जल स्टेशन बनाया जा रहा है.

अब तक कितने जल स्टेशनों का हुआ निर्माण?

जानकारी के मुताबिक, 21 जल स्टेशनों में से 18 जिलों में जल स्टेशन बनकर तैयार हो गए हैं. बाकी के बचे जल स्टेशनों का काम जारी है. जल स्टेशनों के बन जाने से लोगों के पास रोड, ट्रेन और हवाई मार्ग के अलावा जल मार्ग का ऑप्शन भी होगा. इतना ही नहीं, यात्री पानी में सफर का मजा ले सकेंगे. यात्रियों को मिलने वाली सुविधाएं पर्यटन विभाग, जल परिवहन की ओर से दी जाएगी.

इन जिलों में बनाए जा रहे हैं जल स्टेशन

  1. पटना- दीघा, नकटा दियारा, पानापुर, नासरीगंज, बाढ़
  2. भागलपुर- सुल्तानगंज, तीनटंगा, बटकेश्वर स्थान, कहलगांव
  3. भोजपुर- खवासपुर, महोली घाट
  4. खगड़िया- अगवानी (शाहाबाद)
  5. वैशाली- कोनहारा घाट और राघोपुर दियारा
  6. सोनपुर- हरिहरनाथ मंदिर
  7. पश्चिम चंपारण- आशाराम पटखोली, (बाधना)
  8. बेगूसराय- सिमरिया घाट
  9. कटिहार- मनिहारी और कारोगोला
  10. समस्तीपुर- पत्थर घाट (मोहनपुर)
  11. मुंगेर

Also Read: पूर्णिया-मधुबनी में आधी रात को गिरे ओले, आज इन 15 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन