बंगाल चुनाव 2026: दुर्गा मंदिर में शुभेंदु अधिकारी करेंगे प्रचार का समापन, नंदीग्राम दोहराने का संकल्प

Updated:
विज्ञापन

Suvendu Adhikari Bhowanipore Campaign Culmination West Bengal Election 2026

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Suvendu Adhikari Bhowanipore Campaign Culmination: भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी 27 अप्रैल को भवानीपुर के दुर्गा मंदिर से अपने चुनाव प्रचार का समापन करेंगे. ममता बनर्जी के खिलाफ भवानीपुर में 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. जानें शुभेंदु का पूरा शेड्यूल.

विज्ञापन

Suvendu Adhikari Bhowanipore Campaign Culmination: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के लिए चल रहा प्रचार अभियान अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. 27 अप्रैल (सोमवार) को शाम 5:30 बजे नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर में अपने सघन चुनाव प्रचार अभियान का समापन करेंगे. भवानीपुर सीट, जो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का अभेद्य किला मानी जाती है, वहां शुभेंदु अधिकारी ने पिछले कई हफ्तों से ‘घर-घर’ जाकर भाजपा के लिए समर्थन जुटाया है. प्रचार के अंतिम दिन वह जतिन दास पार्क स्थित दुर्गा मंदिर में दर्शन के बाद जनता को अंतिम संदेश देंगे.

विज्ञापन

प्रचार के आखिरी दिन आस्था और राजनीति का मेल

शुभेंदु अधिकारी के प्रचार समापन के कार्यक्रम को बेहद रणनीतिक रूप से तैयार किया गया है. भवानीपुर के जतिनदास पार्क के पास हरीश मुखर्जी रोड के 23 पल्ली दुर्गा मंदिर में वह चुनाव प्रचार का औपचारिक समापन और अंतिम जनसंपर्क करेंगे.

नंदीग्राम के बाद अब भवानीपुर में ममता बनर्जी से मुकबला

बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में नंदीग्राम की ऐतिहासिक जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी ने इस बार दीदी के उनके ही क्षेत्र में उन्हें चुनौती दी है. शुभेंदु अधिकारी का दावा है कि जिस तरह उन्होंने नंदीग्राम में ममता बनर्जी को मात दी थी, उसी तरह भवानीपुर की जनता भी इस बार बदलाव के लिए तैयार है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सघन अभियान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पिछले एक महीने में शुभेंदु ने भवानीपुर के हर वार्ड और गली में पदयात्राएं की हैं, जिससे मुकाबला अब बेहद करीबी माना जा रहा है. सोमवार को प्रचार खत्म होने से पहले होने वाले इस भव्य कार्यक्रम के लिए भारी पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह के तनाव से बचा जा सके.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में अमित शाह का सुपर मंडे, गंगासागर में डुबकी और कपिल मुनि के दर्शन के बाद बेहाला में करेंगे मेSuvendu Adhikari Bhowaniporeगा रोड शो

Suvendu Adhikari Bhowanipore: मीडिया के लिए खुला निमंत्रण

शुभेंदु अधिकारी के अभियान के इस निर्णायक मोड़ को कवर करने के लिए सभी मीडियाकर्मियों को आमंत्रित किया गया है. माना जा रहा है कि इस अवसर पर शुभेंदु अधिकारी कोई बड़ा राजनीतिक बयान दे सकते हैं, जो 29 अप्रैल को होने वाली वोटिंग से पहले राज्य की राजनीति में हलचल पैदा कर सकता है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026: प्रचार के आखिरी दिन बैरकपुर में गरजेंगे पीएम मोदी, कांकीनाड़ा में करेंगे महाजनसभा

बंगाल में ‘बाबा’ का बुलडोजर प्रहार, 29 अप्रैल की वोटिंग से पहले योगी आदित्यनाथ की जनसभाएं और रोड शो

बंगाल में गरजे अमित शाह- पहले ही चरण में भाजपा ने जीत ली 110 सीटें, सत्ता में आते ही खत्म होगा सिंडिकेट राज

Photos: कालीघाट में ममता बनर्जी का मेगा रोड शो, पुरुलिया के ढोल और छऊ नृत्य के साथ दिखी बंगाल की संस्कृति

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola