Photos: कालीघाट में ममता बनर्जी का मेगा रोड शो, पुरुलिया के ढोल और छऊ नृत्य के साथ दिखी बंगाल की संस्कृति

Published by :Mithilesh Jha
Published at :26 Apr 2026 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
Mamata Banerjee Bhabanipur Padyatra West Bengal Election 2026

पदयात्रा के दौरान हाथ जोड़कर और सिर झुकाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करतीं बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी.

Mamata Banerjee Bhabanipur Padyatra: भवानीपुर से टीएमसी उम्मीदवार ममता बनर्जी ने रविवार को मेगा रोड शो किया. छऊ नृत्य और ढोल की थाप के साथ दीदी ने जनता से सीधा संवाद किया. भवानीपुर सीट पर 29 अप्रैल को मतदान है. ममता का मुकाबला शुभेंदु अधिकारी से है.

विज्ञापन

Mamata Banerjee Bhabanipur Padyatra: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण का प्रचार थमने से ठीक पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को अपने गढ़ भवानीपुर में शक्ति प्रदर्शन किया. हजारों समर्थकों के हुजूम के बीच ममता बनर्जी ने लैंसडाउन क्रॉसिंग से कालीघाट फायर सर्विसेज स्टेशन तक लगभग एक किलोमीटर लंबी पदयात्रा की.

भवानीपुर में पदयात्रा के दौरान लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन करतीं बंगाल की चीफ मिनिस्टर.

‘मोदी-मोदी’ की तरह ‘दीदी दीदी’ के गगनभेदी नारों और ‘छऊ नृत्य’ की प्रस्तुति ने दक्षिण कोलकाता की सड़कों को उत्सव के माहौल में बदल दिया. शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले में ममता ने सीधे जनता से संवाद कर अपनी जीत का भरोसा जताया.

बंगाल चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने कोलकाता की सड़कों पर की पदयात्रा.

ममता बनर्जी की यह पदयात्रा केवल एक चुनावी रैली नहीं, बल्कि बंगाल की सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन भी थी. रोड शो के दौरान पुरुलिया का प्रसिद्ध पारंपरिक ढोल और छऊ नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पदयात्रा के दौरान रास्ते भर हाथ जोड़कर लोगों से वोट मांगतीं रहीं मुख्यमंत्री.

पूरी पदयात्रा के दौरान ‘जोतोई कोरो हमला आबार जीतबे बांग्ला’ (चाहे जितना भी हमला कर लो, जीत बंगाल की ही होगी) गीत बजता रहा, जो भाजपा के हमलों पर दीदी का सीधा जवाब माना जा रहा है.

रोड शो के दौरान ाम लोगों से हाथ भी मिलाया दीदी ने.

मुख्यमंत्री ने रास्ते भर लोगों से हाथ मिलाया और उनकी मालाएं स्वीकार कीं. कुछ समर्थक और बुजुर्ग उनका पैर छूने आगे आये और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकना चाहा, तो ममता ने खुद सुरक्षाकर्मियों को टोका और लोगों को मिलने का मौका दिया.

मुख्यमंत्री की पदयात्रा के लिए रस्सी लगाकर सड़क के दोनों किनारे लोगों को रोका गया.

इस मौके पर कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम और दक्षिण कोलकाता के कई दिग्गज नेता ममता बनर्जी के साथ कदम से कदम मिलाते नजर आये. भवानीपुर पर इस बार पूरे देश की नजर है. यहां ममता बनर्जी का सीधा मुकाबला भाजपा के कद्दावर नेता और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी से है.

मुख्यमंत्री के साथ पदयात्रा में उनके करीबी नेता भी शामिल हुए.

मुख्यमंत्री के लिए यह सीट उनकी राजनीतिक साख का सवाल है. यहां दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोटिंग है. 4 मई को चुनावी नतीजों के साथ यह साफ हो जायेगा कि भवानीपुर ने अपनी ‘बेटी’ को चुना या परिवर्तन का रास्ता अपनाया.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव के लिए सुरक्षा कवच तैयार, CAPF का पहरा, 100 मीटर के घेरे में ‘नो एंट्री’, चप्पे-चप्पे पर CCTV

बंगाल चुनाव 2026: इन 8 जिलों में दूसरे चरण में होगी वोटिंग, वोटर्स का पूरा डिटेल यहां पढ़ें

बंगाल में गरजे अमित शाह- पहले ही चरण में भाजपा ने जीत ली 110 सीटें, सत्ता में आते ही खत्म होगा सिंडिकेट राज

ममता बनर्जी सरकार पर राहुल गांधी का हमला- बंगाल में लोकतंत्र नहीं, TMC के आतंक का राज, हिंसा के आगे नहीं झुकेगी कांग्रेस

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola