बंगाल में अमित शाह का सुपर मंडे, गंगासागर में डुबकी और कपिल मुनि के दर्शन के बाद बेहाला में करेंगे मेगा रोड शो

Updated:
विज्ञापन

Amit Shah West Bengal Visit West Bengal Election 2026

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Amit Shah West Bengal Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 27 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे. गंगासागर में कपिल मुनि के दर्शन के बाद वे बेहाला पश्चिम से पूर्व तक भव्य रोड शो करेंगे. जानें पूरी टाइमलाइन.

विज्ञापन

Amit Shah West Bengal Visit: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और निर्णायक चरण के मतदान से पहले भाजपा के चाणक्य और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार (27 अप्रैल) को राज्य के तूफानी दौरे पर रहेंगे. शाह अपने दिन की शुरुआत आस्था के साथ करेंगे और समापन चुनावी हुंकार के साथ.

विज्ञापन

पवित्र स्नान से शक्ति प्रदर्शन तक

सोमवार का यह दौरा दक्षिण 24 परगना और कोलकाता की राजनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. गृह मंत्री गंगासागर में पवित्र स्नान करने के साथ-साथ बेहाला की सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन भी करेंगे.

Amit Shah West Bengal Visit: अमित शाह का कार्यक्रम

  • सुबह 9:15 बजे गंगासागर पहुंचेंगे, जहां वे आस्था की डुबकी लगायेंगे. इसके बाद वे प्रसिद्ध कपिल मुनि आश्रम जाकर पूजा-अर्चना करेंगे.
  • मतुआ और तटीय क्षेत्रों के मतदाताओं के बीच हिंदू गौरव और सांस्कृतिक विरासत का संदेश देने के लिए अमित शाह की यह यात्रा काफी अहम है.
  • धार्मिक अनुष्ठान के बाद अमित शाह 11:00 बजे सीधे कोलकाता का रुख करेंगे. यहां वे बेहाला क्षेत्र में भाजपा के लिए माहौल बनायेंगे. यह रोड शो बेहाला थाना (बेहाला पश्चिम) से शुरू होकर डायमंड हार्बर रोड के रास्ते मैंटन (बेहाला पूर्व) तक जायेगा.
  • बेहाला क्षेत्र हमेशा से तृणमूल कांग्रेस का मजबूत गढ़ रहा है. यहां रोड शो करके शाह सीधे तौर पर ममता बनर्जी के शहरी वोट बैंक को चुनौती देंगे.
  • डायमंड हार्बर रोड पर होने वाले इस भव्य रोड शो में हजारों समर्थकों के जुटने की उम्मीद है. प्रचार के अंतिम दिन शाह का यह शक्ति प्रदर्शन शहरी मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में गोलबंद करने की बड़ी कोशिश है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रचार के अंतिम दिन भाजपा का ‘फुल थ्रॉटल’

बंगाल में 29 अप्रैल को होने वाली वोटिंग से पहले भाजपा अपनी पूरी ताकत झोंक रही है. सोमवार शाम को प्रचार का शोर थम जायेगा. इसलिए अमित शाह का यह दौरा अंतिम समय में मतदाताओं के मन को टटोलने और ‘परिवर्तन’ के नारे को बुलंद करने के लिए डिजाइन किया गया है. इस रोड शो के लिए कोलकाता पुलिस और केंद्रीय बलों ने डायमंड हार्बर रोड पर विशेष सुरक्षा घेरा तैयार किया है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में गरजे अमित शाह- पहले ही चरण में भाजपा ने जीत ली 110 सीटें, सत्ता में आते ही खत्म होगा सिंडिकेट राज

बंगाल चुनाव 2026: इन 8 जिलों में दूसरे चरण में होगी वोटिंग, वोटर्स का पूरा डिटेल यहां पढ़ें

Photos: कालीघाट में ममता बनर्जी का मेगा रोड शो, पुरुलिया के ढोल और छऊ नृत्य के साथ दिखी बंगाल की संस्कृति

बनगांव में गरजे पीएम मोदी- घुसपैठिये दूसरे चरण से पहले बंगाल छोड़ दें, नहीं तो अंजाम बुरा होगा, मतुआ समाज को दी नागरिकता की गारंटी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola