कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल इस महीने से होगा शुरू, कोरियाई कंपनी ने बनाया डिजाइन, 4988 करोड़ है लागत

Updated:
विज्ञापन

Bihar Road Development: कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्सलेन पुल पर जल्द ही गाड़ियां दौड़ने वाली हैं. संभावना जताई जा रही है कि निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है और जून तक यह शुरू हो जाएगा. सिक्सलेन पुल की लागत लगभग 4988 करोड़ रुपए है.

विज्ञापन

Bihar Road Development: कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्सलेन पुल जून महीने तक शुरू हो जाएगा. पुल के पूरी तरह तैयार हो जाने के बाद उत्तर बिहार को पटना समेत दक्षिण बिहार से जुड़ाव मजबूत हो जाएगा. जानकारी के मुताबिक, पुल का निर्माण अंतिम फेज में है. रविवार को पाया नंबर 61 पर पुल का अंतिम सेगमेंट भी सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सिक्सलेन पुल की लंबाई और लागत

ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस सिक्सलेन पुल पर जून तक आवागमन शुरू हो सकता है. पुल की लंबाई लगभग 22.76 किलोमीटर है. इस पुल में 67 पाया बनाया गया है. सिक्सलेन पुल के निर्माण की लागत लगभग 4988.4 करोड़ रुपए है. इससे पहले, पहले फेज में कच्ची दरगाह से राघोपुर तक 4.57 किलोमीटर लंबे पुल का उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 23 जुलाई, 2024 को किया था.

रविवार को हुआ अंतिम फेज का काम

पुल के अंतिम सेगमेंट को चढ़ाने के लिए रविवार सुबह से ही एलएंडटी, देबू ज्वाइंट वेंचर और बीएस आरडीसी के अधिकारी मौके पर मौजूद थे. अधिकारियों की टीम एक बाज जहाज पर सवार होकर पाया नंबर 61 के पास पहुंची. दूसरे बाज जहाज पर सेगमेंट लोड कर लाया गया था. इस दौरान बाज जहाज को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया था.

कोरियाई कंपनी ने तैयार किया डिजाइन

जानकारी के मुताबिक, कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्सलेन ब्रिज का निर्माण एलएंडटी और कोरियाई कंपनी देबू ज्वांइंट वेंचर कर रही है. पुल का डिजाइन कोरियाई कंपनी ने तैयार किया है. महासेतु के शुरू होने से उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच की दूरी घटेगी. पटना से वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी का सफर आसान हो जायेगा. अभी लोगों को गांधी सेतु या जेपी सेतु का सहारा लेना पड़ता है, जहां जाम की समस्या रहती है.

Also Read: बिहार में मगध मेडिकल अस्पताल की नर्सिंग छात्राओं का अश्लील वीडियो वायरल, देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन