बिहार में मगध मेडिकल अस्पताल की नर्सिंग छात्राओं का अश्लील वीडियो वायरल, देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा
मगध मेडिकल कॉलेज हास्पिटल
Bihar News: गयाजी में मगध मेडिकल अस्पताल में नर्सिंग छात्राओं का अश्लील वीडियो वायरल होते ही खूब हंगामा हुआ. जीएनएम और बीएससी नर्सिंग ट्रेनिंग परिसर में देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा चला. छात्राओं का आरोप है कि उनके साथ पढ़ाई कर रहे लड़कों ने ही सोशल मीडिया पर वीडियो डाला.
Bihar News: गयाजी जिले के मगध मेडिकल अस्पताल में जीएनएम और बीएससी नर्सिंग ट्रेनिंग परिसर में रविवार की देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. यहां नर्सिंग की छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाया है. छात्राओं का आरोप है कि उनका अश्लील वीडियो बनाकर, उसी परिसर में पढ़ने वाले कुछ छात्रों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. मामले को लेकर पीड़ित छात्राएं देर रात थाने पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज करवाई.
क्या है पूरा मामला?
गया मगध मेडिकल अस्पताल परिसर स्थित जीएनएम और बीएससी नर्सिंग ट्रेनिंग में पढ़ाई कर रही छात्राओं ने आरोप लगाया है कि उनका निजी और आपत्तिजनक वीडियो, जो बिना उनकी जानकारी के बनाई गई, उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया. छात्राओं का आरोप है कि यह काम उन्हीं के साथ पढ़ रहे छात्रों ने किया है.
जैसे ही वीडियो वायरल होने की बात सामने आई, अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. देर रात तक माहौल तनावपूर्ण रहा. छात्राओं का गुस्सा सातवें आसमान पर था.
थाने में शिकायत दर्ज
पीड़ित छात्राओं ने हिम्मत जुटाते हुए देर रात ही संबंधित थाने में पहुंचकर लिखित आवेदन दिया. उन्होंने मांग किया कि आरोपी छात्रों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और वायरल वीडियो को सोशल मीडिया से हटाया जाए. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही.
अस्पताल प्रशासन ने क्या कहा?
मगध मेडिकल अस्पताल के अधीक्षक और ट्रेनिंग सेंटर के प्राचार्य ने इस घटना की पुष्टि की और उन्होंने कहा, छात्राओं की शिकायत हमारे संज्ञान में आया है मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने वाले पर कठोर कार्रवाई की जाएगी.
मामला सही पाए जाने पर लग सकता है ये एक्ट
यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो IT Act की धारा 66E और 67A और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज होगा ,जो साइबर अपराध और महिलाओं की गोपनीयता के उल्लंघन से जुड़ी हैं.
(गयाजी से जितेंद्र मिश्र की रिपोर्ट)
Also Read: बिहार में 21 जगहों पर बनेंगे जल स्टेशन, पटना से भागलपुर और पश्चिम चंपारण का सफर होगा पानी के रास्ते
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










