महिलाओं के खाते में मई में ट्रांसफर होंगे 20-20 हजार रुपए, 40 लाख से अधिक का हुआ सर्वे

Updated:
विज्ञापन

महिलाओं को मिलेंगे 20-20 हजार रुपए (सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Mahila Rojgar Yojana: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार की महिलाओं को सेल्फ डिपेंडेट बनाया जा रहा है. इसके तहत अब महिलाओं को दूसरी किस्त दी जाएगी. जीविका के अधिकारियों की माने तो, 40 लाख से अधिक महिलाओं का सर्वे हो गया है.

विज्ञापन

Mahila Rojgar Yojana: बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को पहले 10-10 हजार रुपए की सहायता राशि दी गई. अब उन्हें 20-20 हजार रुपए दिए जायेंगे. मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत दूसरी किस्त देने के लिए 25 अप्रैल को रोजगार की जानकारी देने की तारीख निर्धारित की गई थी. दूसरी किस्त के लिए 20 हजार रुपए देने की यह अंतिम कागजी प्रक्रिया है.

विज्ञापन

इन महिलाओं के अकाउंट में ट्रांसफर होंगे रुपए

इसके बाद चिह्नित महिलाओं के खाते में 20 हजार रुपए ट्रांसफर किए जायेंगे. पांच हजार महिलाओं को खुद का निवेश कर रोजगार शुरू करना होगा. जीविका के अधिकारियों के अनुसार, लगभग 40 लाख से अधिक महिलाओं का सर्वे दूसरी किस्त की राशि देने के लिए किया गया है. मई में महिलाओं के खाते में 20 हजार रुपए ट्रांसफर किए जायेंगे.

महिलाओं से मांगे गए ये सभी डॉक्यूमेंट्स

जानकारी के मुताबिक, इससे पहले दूसरी किस्त के लिए इच्छुक महिलाओं को दिए गए 10 हजार रुपए का उपयोगिता प्रमाण पत्र, कैश बुक का मेंटेनेंस, व्यवसाय योजना का पालन और ऋण समिति की अनुशंसा की कार्यवाही की गई है. 20 अप्रैल तक लाभार्थियों के डॉक्यूमेंट्स लेकर 22 अप्रैल से आवेदनों को लोन कमेटी की बैठक में स्वीकृति के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई.

पांच किस्तों में दी जानी है राशि

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत कुल पांच किस्तों में दो लाख दस हजार रुपये मिलना है. पहली किस्त की राशि मिल गयी है. दूसरी किस्त में 20, तीसरी में 40, चौथी में 80 हजार और पांचवीं में 60 हजार रुपये की राशि ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग के लिए दी जाएगी.

Also Read: बिहार में तिलक से लौट रही सवारी बनी हादसे का शिकार, 3 की मौत, 5 घायल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन