ePaper

आज से सूबे के 45 अंचलों में होगी ऑनलाइन दाखिल-खारिज, CM नीतीश ने की पोर्टल की शुरुआत, देखें सूची

Updated at : 01 Dec 2017 2:46 PM (IST)
विज्ञापन
आज से सूबे के 45 अंचलों में होगी ऑनलाइन दाखिल-खारिज, CM नीतीश ने की पोर्टल की शुरुआत, देखें सूची

पटना : बिहार के 45 अंचलों में अब ऑनलाइन दाखिल-खारिज की प्रक्रिया की जा सकेगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को 45 अंचलों में ऑनलाइन दाखिल-खारिज की प्रक्रिया का शुभारंभ किया. प्रधान सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विवेक कुमार सिंह ने प्रक्रिया के संबंध में मुख्यमंत्री को जानकारी दी. एक दिसंबर, 2017 से आम लोगों […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के 45 अंचलों में अब ऑनलाइन दाखिल-खारिज की प्रक्रिया की जा सकेगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को 45 अंचलों में ऑनलाइन दाखिल-खारिज की प्रक्रिया का शुभारंभ किया. प्रधान सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विवेक कुमार सिंह ने प्रक्रिया के संबंध में मुख्यमंत्री को जानकारी दी. एक दिसंबर, 2017 से आम लोगों / रैयतों की सुविधा, राज्यहित एवं दाखिल खारिज वादों के निष्पादन में पारदर्शिता बनाये रखने के लिए राज्य के 45 अंचलों में दाखिल-खारिज याचिकाएं ऑनलाइन प्राप्त करने एवं उसका निष्पादन भी ऑनलाइन किये जाने की व्यवस्था की गयी है.

दाखिल-खारिज वादों के निष्पादन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू किये जाने से आम लोगों को अंचल कार्यालय जाकर दाखिल-खारिज याचिका समर्पित करने की बाध्यता समाप्त हो जायेगी. दाखिल-खारिज याचिका किसी भी स्थान से ऑनलाइन समर्पित किया जा सकेगा. साथ ही दाखिल-खारिज निष्पादन की पूरी गतिविधि को याचिकाकर्ता एवं आम लोग दाखिल-खारिज पोर्टल (www.land.bihar.gov.in) पर देख सकते है, जिससे दाखिल-खारिज वादों के निष्पादन में पारदर्शिता बनाये रखा जायेगा. दाखिल-खारिज के निष्पादन के क्रम में हर गतिविधि की जानकारी याचिकाकर्ता को उनके मोबाइल पर मैसेज के रूप में प्राप्त होता रहेगा. इसके अलावा दाखिल-खारिज के निष्पादन के बाद शुद्धि-पत्र भी आवेदक दाखिल-खारिज पोर्टल (www.land.bihar.gov.in) से प्राप्त कर सकेंगे.

जिलाअंचल
भागलपुरजगदीशपुर अंचल
थनगर अंचल
सबौर अचंल
पटनादानापुर अंचल
फुलवारीशरीफ अंचल
मुजफ्फरपुरमुशहरी अंचल, मुजफ्फरपुर
कांटी अंचल, मुजफ्फरपुर
पूर्णियांकृत्यानंद नगर अंचल
पूर्णियां पूर्वी
दरभंगाबहादुरपुर अंचल, दरभंगा
सदर अंचल, दरभंगा
मधुबनीपंडोल अंचल, मधुबनी
रहिका अंचल, मधुबनी
अररियासदर अंचल, अररिया
अरवलसदर अंचल, अरवल
औरंगाबादसदर अंचल, औरंगाबाद
बांकासदर अंचल, बांका
बेगूसरायसदर अंचल, बेगूसराय
आरासदर अंचल, आरा

बक्सर

सदर अंचल, बक्सर
गयासदर अंचल, गया
गोपालगंजसदर अंचल, गोपालगंज
जमुईसदर अंचल, जमुई
जहानाबादसदर अंचल, जहानाबाद
कैमूरसदर अंचल, कैमूर
कटिहारसदर अंचल, कटिहार
खगड़ियासदर अंचल, खगड़िया
किशनगंजसदर अंचल, किशनगंज
लखीसरायसदर अंचल, लखीसराय
मधेपुरासदर अंचल, मधेपुरा
मुंगेरसदर अंचल, मुंगेर
बिहारशरीफसदर अंचल, बिहारशरीफ
पूर्वी चंपारणसदर अंचल, बेतिया
नवादासदर अंचल, नवादा
मोतिहारीसदर अंचल, मोतिहारी
सासारामसदर अंचल, सासाराम
सहरसाकहरा अंचल, सहरसा
समस्तीपुरसदर अंचल, समस्तीपुर
सारणसदर अंचल, छपरा
शेखपुरासदर अंचल, शेखपुरा
शिवहरसदर अंचल, शिवहर
सीतामढ़ीसदर अंचल, सीतामढ़ी
सुपौलसदर अंचल, सुपौल
वैशालीसदर अंचल,हाजीपुर
सीवान
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन