राजीव प्रताप रूडी ने मोदी को सौंपा इस्तीफा, संगठन में मिल सकती है जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्रीय टीम से कौशल विकास राज्य मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने गुरुवार को अपने पद इस्तीफा दे दिया. अपना इस्तीफा उन्होंने देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सौंप दिया. संभावना जतायी जा रही है कि उन्हें संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. वहीं, उम्मीद की जा रही […]

विज्ञापन

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्रीय टीम से कौशल विकास राज्य मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने गुरुवार को अपने पद इस्तीफा दे दिया. अपना इस्तीफा उन्होंने देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सौंप दिया. संभावना जतायी जा रही है कि उन्हें संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. वहीं, उम्मीद की जा रही है कि अब जदयू के कुछ सांसदों को मोदी टीम में शामिल किया जा सकता है.

बिहार भाजपा से मोदी टीम में पांच मंत्री थे. इनमें राधामोहन सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, रविशंकर प्रसाद और गिरिराज सिंह शामिल हैं. ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि इन मंत्रियों में से कुछ के विभाग बदले जा सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ वरिष्ठ मंत्रियों को राज्यपाल भी बनाया जा सकता है. अभी राज्यपाल के करीब छह पद खाली हैं.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी कैबिनेट में जल्द ही अहम बदलाव कर सकते हैं. सरकार और संगठन के स्तर पर जारी माथापच्ची के बीच गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन