अक्तूबर में तीन दिनों के बिहार दौरे पर आयेंगे अमित शाह
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Aug 2017 9:41 AM (IST)
विज्ञापन

तीन से 20 सितंबर तक भाजपा का महाजनसंपर्क पटना : भाजपा 2019 के चुनाव की तैयारी में जुट गयी है. धीरे-धीरे पार्टी चुनावी मोड में आ रही है. सोमवार को उपमुख्यमंत्री सुशील कुमारी मोदी के सरकारी आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों, चुनाव लड़े उम्मीदवार सहित जिला प्रभारियों व जिलाध्यक्षों […]
विज्ञापन
तीन से 20 सितंबर तक भाजपा का महाजनसंपर्क
पटना : भाजपा 2019 के चुनाव की तैयारी में जुट गयी है. धीरे-धीरे पार्टी चुनावी मोड में आ रही है. सोमवार को उपमुख्यमंत्री सुशील कुमारी मोदी के सरकारी आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों, चुनाव लड़े उम्मीदवार सहित जिला प्रभारियों व जिलाध्यक्षों की बैठक हुई. बैठक में सांगठनिक मुद्दों के अलावे आगामी कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में बताया गया कि तीन सितंबर से 20 सितंबर तक पार्टी का महाजनसंपर्क अभियान चलेगा.
बैठक में संगठन को और अधिक धारदार बनाने का टास्क पार्टी पदाधिकारियों व नेताओं को सौंपा गया. पार्टी हर बूथ पर पचास से सौ एेसे की वोटर की पहचान करेगी. जो प्रभाव डाल सकते हैं. पार्टी ऐसे लोगों को अपने से जोड़ेगी. 31 अगस्त से दो सितंबर के बीच सभी विधानसभा क्षेत्र में सम्मेलन होगा. तीन से 20 सितंबर तक चलनेवाले महाजनसंपर्क अभियान में पार्टी नेता हर बूथ तक जायेंगे.
अक्तूबर में तीन दिन के प्रवास पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बिहार आयेंगे. दो अक्तूबर गांधी जयंती से लेकर 11 अक्तूबर 11 अक्तूबर तक स्वच्छता अभियान चलेगा. 25 सितंबर को दीनदयाल जयंती पर पार्टी हर बूथ पर कार्यक्रम का आयोजन करेगी. बैठक में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, संगठन मंत्री नागेंद्र जी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




