VIDEO : सृजन घोटाले के खिलाफ विधानसभा में कर्पूरी की प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठे तेजस्वी, मांगा नीतीश-मोदी का इस्तीफा

पटना : बिहार विधानसभा में आज सृजन घोटाला और बाढ़ के मसले पर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया. विधानसभा के मानसून सत्र का तीसरा दिनहैऔर सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षइनदोनों मुद्दे को लेकर नीतीश सरकार पर हमलावर हो गया. विपक्षी सदस्यों ने सृजन घोटाला और बाढ़ के मसले को लेकर सदन में हंगामा […]
पटना : बिहार विधानसभा में आज सृजन घोटाला और बाढ़ के मसले पर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया. विधानसभा के मानसून सत्र का तीसरा दिनहैऔर सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षइनदोनों मुद्दे को लेकर नीतीश सरकार पर हमलावर हो गया. विपक्षी सदस्यों ने सृजन घोटाला और बाढ़ के मसले को लेकर सदन में हंगामा किया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत राज्य सरकार पर हमला किया. हंगामे के मद्देनजर विधानसभा की कार्यवाही आज दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी. इस बीच राजद सदस्यों के साथ तेजस्वी यादव और तेज प्रताप सदन के बाहर धरना पर बैठ गये.इस दौरान राजद सदस्योंद्वारा नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी. \
https://www.youtube.com/watch?v=YraJbZYfAeA
विपक्षी नेताओं की अगुवाई विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने की. विपक्षी सदस्यों ने आरोप लगाया कि सरकार सृजन घोटाले के आरोपियों को बचाने में लगी है. आरोप लगाया गया कि सृजन घोटालाएकहजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा का है. विपक्ष ने बाढ़ को लेकर भी सरकार को घेरा और उदासीनता का आरोप लगाया. सदन की कार्यवाही में हो रहे हंगामे के कारण विधानसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिये स्थगित कर दी गयी.
सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद तेजस्वी यादव की अगुवाई में विपक्ष के विधायक विधानसभा परिसर में कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा के पास धरना पर बैठ गये और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. तेजस्वी यादव काफी गुस्से में थे, वह अचानक विधानसभा के अंदर से विधायकों के साथ तैश में बाहर निकले और सीधे कर्पूरी की प्रतिमा के पास जाकर रुके. तेजस्वी यादव वहां प्रतिमा के नीचे विधायकों के साथ जाकर धरने पर बैठ गये और कहा कि भले ही सूली पर चढ़ना पड़े लेकिन सृजन घोटाले के दोषियों को जब तक सजा नहीं मिलती है, वह और उनके विधायक चुप नहीं बैठेंगे. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी जब तक इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक यह विरोध जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




