बेनामी संपत्ति मामले में लालू का जेल जाना तय : सुशील माेदी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jul 2017 2:32 PM
नयी दिल्ली : केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआइ का दुरुपयोग करने के कांग्रेस, राजद के आरोपों को खारिज करते हुए बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने दावा किया कि इस विषय को 2008 में शरद यादव, ललन सिंह जैसे जदयू नेता तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के समक्ष उठा चुके […]
नयी दिल्ली : केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआइ का दुरुपयोग करने के कांग्रेस, राजद के आरोपों को खारिज करते हुए बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने दावा किया कि इस विषय को 2008 में शरद यादव, ललन सिंह जैसे जदयू नेता तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के समक्ष उठा चुके हैं और लालू प्रसाद को राजनीतिक बयानबाजी करने की बजाए भ्रष्टाचार के मामले में कानून का सामना करना चाहिए. सुशील मोदी ने साथ ही कहा कि राजग सरकार के मंत्रियों-नेताओं से पैरवी नाकाम होने के बाद लालू को एहसास हो गया है कि बेनामी संपत्ति के मामले में उनका जेल जाना तय है.
भाजपा नेता ने कहा कि इसकी खींझ उतारने के लिये राजद की रैली के बहाने पटना को भीड़ के हवाले करने की साजिश रची जा रही है. सुशील मोदी ने कहा कि छापे की जो कार्रवाई हो रही है, उसमें लालू प्रसाद को आगे आकर बिंदुवार जवाब देना चाहिए और बयानबाजी बंद करना चाहिए.केंद्रीयजांच एजेंसी का दुरुपयोग करने के आरोपों को खारिज करते हुए सुशील मोदी ने दावा किया कि जिस मामले में सीबीआइ की कार्रवाई हुई है, उसे पहली बार नौ वर्ष पूर्व 12 अगस्त 2008 को जदयू के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष ललन सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता शिवानंद तिवारी ने उजागर किया था.
सुशील माेदीने कहा कि जदयू के वरिष्ठ नेता शरद यादव इस विषय को उठा चुके हैं. उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जदयू नेता शरद यादव और ललन सिंह ने ज्ञापन सौंप लालू प्रसाद पर कार्रवाई की मांग की थी. भाजपा नेता ने सवाल किया कि नीतीश कुमार बताये कि किसके दबाव में कानून को अपना काम नहीं करने दिया गया? सुशील कुमार मोदी ने कहा कि सीबीआइ की छापेमारी से साबित हो गया है कि लालू परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त है और अब नीतीश कुमार को इस मामले में फैसला लेना चाहिए.
भाजपा नेता ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तथा स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव को राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की. सुशील मोदी ने कहा कि हम मांग करते है कि सीबीआइ द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मुख्यमंत्री तत्काल तेजस्वी यादव को बर्खास्त करें. उन्होंने कहा कि उन्हें नीतीश कुमार पर भरोसा है कि वे सही निर्णय लेंगे.
सुशील मोदी ने कहा कि बिहार सरकार ने हाई कोर्ट में हलफनामा देकर स्वीकार किया कि पटना में लालू परिवार का करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाला मॉल पर्यावरण कानून का उल्लंघन कर बन रहा था. इसकी मिट्टी अवैध तरीके से चिड़ियाघर को बेची गयी. भाजपा नेता ने कहा कि लालू प्रसाद ने जो किया है, वही वह भोग रहे हैं. उन्होंने कहा कि सीबीआइ के छापे का राजद की रैली से कोई लेना देना नहीं है. लालू यादव आरोप लगाना छोड़, तथ्यों का जवाब दें.
भाजपा नेता ने कहा कि बहस मेरिट पर होनी चाहिए. उन्होंने राजद नेताओं को सलाह दी कि वे तथ्यों का जवाब दें. आज की स्थिति यह है कि लालू प्रसाद बिहार के सबसे बड़े जमींदार की हैसियत बना चुके हैं. उन्हें बताया चाहिए कि यह सब किस प्रकार से हासिल किया. उन्होंने कहा कि चारा घोटाले के समय भी लालू प्रसाद ऐसी ही बयानबाजी कर रहे थे और उन्हें अपनी सरकार के दौरान इस मामले में जेल जाना पड़ा था.
सवालकरतेहुए सुशील मोदी ने कहा कि रैली का भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई से कोई लेनादेना नहीं होता है. क्या भ्रष्टाचार जैसे मामलों में सरकार राजद की रैली होने तक कोई कार्रवाई नहीं करे. उल्लेखनीय है कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती और उनके पति के दिल्ली स्थित तीन फार्महाउसों और उनसे संबंधित एक फर्म पर प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन के एक मामले की जांच के तहत छापे मारे.
इससे एक दिन पहले ही सीबीआइ ने लालू प्रसाद एवं उनके परिवार के कुछ सदस्यों के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया था. लालू प्रसाद अपने बयान में कह चुके हैं कि मैं भाजपा की गीदड़-भभकी से डरने वाला नहीं हूं. मैं देश बचाना चाहता हूं इसलिए भाजपा भगाना चाहता हूं और भाजपा मुझे भगाना चाहती हैं.
ये भी पढ़ें… भाजपा कहीं बिखेर न दे लालू का वोट बैंक, आरजेडी के सामने ये हैं चुनौतियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










