मैट्रिक परीक्षा : चौथे दिन एक फर्जी विद्यार्थी पकड़ाया, आठ निष्कासित

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन
मैट्रिक परीक्षा : चौथे दिन एक फर्जी विद्यार्थी पकड़ाया, आठ निष्कासित

हीं मधेपुरा से तीन, सारण और बेगूसराय से दो-दो और खगड़िया से एक विद्यार्थी को परीक्षा में कदाचार करते हुए पकड़ा गया

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन राज्य के 1,699 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा आयोजित की गयी. परीक्षा के चौथे दिन लखीसराय जिले से एक फर्जी विद्यार्थी को दूसरे के बदले परीक्षा देते हुए पकड़ा गया. वहीं मधेपुरा से तीन, सारण और बेगूसराय से दो-दो और खगड़िया से एक विद्यार्थी को परीक्षा में कदाचार करते हुए पकड़ा गया, जिनको परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया. शुक्रवार को चौथे दिन प्रथम और दूसरी पाली में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गयी. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 12:45 और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से 4:45 बजे तक संचालित हुई. पूरे राज्य से परीक्षा में शामिल होने के लिए 15,12,687 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है.

आज विज्ञान विषय की होगी परीक्षा

मैट्रिक परीक्षा पांचवें दिन शनिवार (21 फरवरी) को दोनों पालियों में विज्ञान विषय की परीक्षा होगी. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12:15 और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से 4:45 तक आयोजित होगी.

विज्ञापन
Amber Md

लेखक के बारे में

By Amber Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन