सम्राट चौधरी का ऐलान, गृह विभाग में 60 हजार पदों पर होगी बंपर बहाली, देखें पूरी डिटेल
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 20 Feb 2026 7:10 PM
गृह मंत्री सम्राट चौधरी
Bihar Police Recruitment: बिहार सरकार ने गृह विभाग में 60 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती का ऐलान किया है. पुलिस बल मजबूत करने के साथ स्कूल-कॉलेजों की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी. नया हाई सिक्योरिटी जेल, एआई आधारित फायर सिस्टम और पुलिस दीदी जैसी योजनाएं लागू की जाएंगी.
Bihar Police Recruitment: बिहार में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. विधानसभा के बजट सत्र में डिप्टी सीएम और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की कि गृह विभाग में 60 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी. उन्होंने बताया कि साल 2025 में 15 हजार होमगार्ड की बहाली की प्रक्रिया शुरू हुई, जिनमें से 11438 का नामांकन हो चुका है. आगे पुलिस बल में 31 हजार जवानों की नियुक्ति होगी. इसके अलावा 13500 होम गार्ड और 17 हजार सैप (SAP) जवानों की भी भर्ती की जाएगी.
तकनीक से भी जोड़ने की तैयारी
सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को तकनीक से जोड़ने की भी तैयारी की है. अगलगी की घटनाओं को कम करने के लिए एआई आधारित फायर प्रीडिक्शन सिस्टम लागू किया जाएगा. इससे आग लगने की आशंका का पहले ही पता चल सकेगा. साथ ही फायर इंजीनियरिंग सेल भी बनाई जाएगी.
जेल व्यवस्था में भी बदलाव
जेल व्यवस्था में भी बदलाव की घोषणा की गई है. राज्य की सभी जेलों में सीसीटीवी कैमरों के जरिए ऑनलाइन निगरानी की जाएगी. किस कैदी से कौन मिलने आया, इसकी पूरी जानकारी रिकॉर्ड में रहेगी. इसके अलावा एक नया हाई सिक्योरिटी जेल और भागलपुर में नया मुक्ति कारागार बनाने का भी ऐलान हुआ है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
स्कूल और कॉलेज के आगे गश्ती करेगी पुलिस दीदी
महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए अभया ब्रिगेड को अब पुलिस दीदी के नाम से जाना जाएगा. यह टीम स्कूल और कॉलेजों के आसपास गश्त करेगी. इसके लिए सरकार 1500 स्कूटी और 2500 मोटरसाइकिल खरीदने की तैयारी कर रही है.
पुलिस कर्मियों के कल्याण पर भी ध्यान दिया गया है. बिहार की सभी 40 पुलिस लाइनों में जीविका दीदी की रसोई खोली जाएगी. साथ ही पुलिस लाइन में रहने वाले जवानों के बच्चों के लिए वहीं स्कूल भी खोले जाएंगे. हर पुलिस लाइन में एक स्कूल स्थापित करने की योजना है. गृह मंत्री ने यह भी कहा कि अग्निवीरों को बिहार पुलिस भर्ती में आरक्षण दिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और समस्तीपुर के लिए बड़ी सौगात, अब नियमित चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस
पवन सिंह, चिराग या कुशवाहा? NDA में किसकी बनेगी बात, फंसा सियासी गणित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










