एकेयू- ट्रांसफॉर्म टेक के साथ हुआ एमओयू, विद्यार्थियों को पाइथन व जेनरेटिव एआइ का मिलेगा मुफ्त प्रशिक्षण

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन
एकेयू- ट्रांसफॉर्म टेक के साथ हुआ एमओयू, विद्यार्थियों को पाइथन व जेनरेटिव एआइ का मिलेगा मुफ्त प्रशिक्षण

आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना ने ट्रांसफॉर्म टेक प्राइवेट लिमिटेड, कोयंबटूर (तमिलनाडु) के साथ एमओयू किया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना ने ट्रांसफॉर्म टेक प्राइवेट लिमिटेड, कोयंबटूर (तमिलनाडु) के साथ एमओयू किया है. इस समझौते के तहत विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए पाइथन प्रोग्रामिंग और जेनरेटिव एआइ पर आधारित मुफ्त अपस्किलिंग कार्यक्रम शुरू किया जायेगा. विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पाइथन की बुनियादी और उन्नत जानकारी देना है. इसके साथ ही उन्हें जेनरेटिव एआइ के व्यावहारिक उपयोग और उद्योग से जुड़ी तकनीकों की ट्रेनिंग भी दी जायेगी. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ) शरद कुमार यादव ने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी कौशल सिखाने और रोजगार के बेहतर अवसर दिलाने में मददगार साबित होगी. कंपनी के प्रतिनिधियों ने भी विद्यार्थियों को उद्योग से जुड़ी नयी तकनीकों की जानकारी देने का भरोसा दिलाया. इसके तहत पाइथन की बेसिक और एडवांस पढ़ाई, डेटा हैंडलिंग और प्रोसेसिंग, जेनरेटिव एआइ के आधुनिक टूल्स की जानकारी, उद्योग में एआइ के उपयोग और प्रोजेक्ट वर्क और मूल्यांकन के बाद प्रमाणपत्र दिया जायेगा. समझौते के तहत विश्वविद्यालय प्रशिक्षण के लिए जरूरी कक्षाएं और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायेगा. वहीं कंपनी की ओर से ट्रेनिंग मॉड्यूल तैयार किया जायेगा. विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजे जायेंगे और सफल छात्रों को प्रमाण पत्र दिया जायेगा. विश्वविद्यालय का मानना है कि इस मुफ्त प्रशिक्षण कार्यक्रम से छात्रों को भविष्य की तकनीकी जरूरतों के अनुसार खुद को तैयार करने का अवसर मिलेगा.

विज्ञापन
Amber Md

लेखक के बारे में

By Amber Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन