एनुअल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में पिट्टो गेम का आयोजन

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन

देशरत्न राजेन्द्र प्रसाद शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में शुक्रवार को एनुअल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के अंतर्गत पिट्टो गेम का आयोजन किया गया

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

देशरत्न राजेन्द्र प्रसाद शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में शुक्रवार को एनुअल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के अंतर्गत पिट्टो गेम का आयोजन किया गया. जिसमें बालिका वर्ग में चार टीम और पुरुष वर्ग में दो टीम का चयन किया गया. इस गेम का उद्घाटन बिहार विद्यापीठ के अध्यक्ष विजय प्रकाश तथा निदेशक शिक्षा संस्कृति एवं संग्रहालय डॉ मृदुला प्रकाश ने किया. अध्यक्ष विजय प्रकाश ने सभी प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए कहा कि पिट्टो जैसा क्षेत्रीय खेल अब अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल बन गया है. इस खेल से हमारी एकाग्रता अनुशासन एवं सहयोग की भावना का विकास होता है. महाविद्यालय में पिट्टो खेल का संचालन सहायक प्रो मिताली मित्रा के निर्देशन में पिट्टो एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव राजकुमार सिंह, पिट्टो एसोसिएशन ऑफ बिहार के कोषाध्यक्ष दीपनारायण प्रसाद, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अंकित कुमार, राष्ट्रीय खिलाड़ी अनमोल कुमार, नीलेश कुमार तथा निखिल कुमार के द्वारा किया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ पूनम वर्मा, बिहार विद्यापीठ के संयुक्त सचिव डॉ अवधेश कुमार नारायण, महाविद्यालय के सभी शिक्षक, प्रशिक्षु एवं सभी शिक्षकेतर कर्मचारीगण मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन