ePaper

सिर्फ नाम के लिए है पटना में इंटरनेशल एयरपोर्ट, न आते हैं यात्री न उड़ती है फ्लाइट्स  

Updated at : 14 Nov 2024 5:14 PM (IST)
विज्ञापन
सिर्फ नाम के लिए है पटना में इंटरनेशल एयरपोर्ट, न आते हैं यात्री न उड़ती है फ्लाइट्स  

Patna Airport: बिहार के पटना और गया एयरपोर्ट को इंटरनेशल एयरपोर्ट का दर्जा मिला हुआ है. लेकिन यहां से सितंबर महीने में एक भी इंटरनेशनल फ्लाइट ऑपरेट नहीं हुई है.

विज्ञापन

बिहार की राजधानी पटना में मौजूद लोकनायक जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है.  एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक सितंबर  महीने में पटना से एक भी इंटरनेशनल फ्लाइट ऑपरेट नहीं हुई है. न ही यहां पर एक भी   इंटरनेशनल पैसेंजर पहुंचा. हालांकि सिर्फ पटना नहीं देश के करीब 15 एयरपोर्ट की हालात ऐसी ही है. 

पटना से नहीं ऑपरेट हो रही इंटरनेशनल फ्लाइट 

बिहार के पटना और गया एयरपोर्ट को इंटरनेशल एयरपोर्ट का दर्जा मिला हुआ है. लेकिन यहां से सितंबर महीने में न तो एक भी इंटरनेशनल फ्लाइट ऑपरेट हुई है और न ही यहां पर एक भी इंटरनेशनल यात्री पहुंचा है. हालांकि नवंबर महीने में जरूर गया एयरपोर्ट पर विदेशी यात्रियों का आगमन हुआ है. 

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस शहर को मिली नई रेल लाइन परियोजना की सौगात, PM मोदी ने किया शिलान्यास

इन 15 एयरपोर्ट से नहीं उड़ीं एक भी इंटरनेशनल फ्लाइट

एयरपोर्ट एथॉरिटी ऑफ इंडिया के आंकड़ों के अनुसार, देश के कुल 15 इंटरनेशल एयरपोर्ट्स से सितंबर महीने में एक भी इंटरनेशनल फ्लाइट ऑपरेट नहीं हुई है. इन एयरपोर्ट्स में  इंफाल, कुशीनगर, पोर्ट ब्‍लेयर, राजकोट, तिरुपति, शिरडी, अगरतला, औरंगाबाद, गया, बड़ोदरा, भावनगर, जाम नगर, श्रीनगर, पटना और भोपाल का नाम शामिल है. 

इसे भी पढ़ें: बिहार को मिलेगा एक और इंटरनेशल एयरपोर्ट का तोहफा, जानें किन जिले के लोगों को होगा फायदा

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन