ePaper

डायरिया से महिला की मौत, 50 से अधिक बीमार

Updated at : 19 May 2024 11:21 PM (IST)
विज्ञापन
डायरिया से महिला की मौत, 50 से अधिक बीमार

वारिसलीगंज प्रखंड क्षेत्र के मंजौर पंचायत स्थित बलवापर गांव में डायरिया ने दस्तक दी है. रविवार को डायरिया ने बलवापर गांव को अपनी चपेट में ले लिया है.

विज्ञापन

नवादा. वारिसलीगंज प्रखंड क्षेत्र के मंजौर पंचायत स्थित बलवापर गांव में डायरिया ने दस्तक दी है. रविवार को डायरिया ने बलवापर गांव को अपनी चपेट में ले लिया है. डायरिया से एक महिला की मौत हो गयी है, जबकि दर्जनों महिला व पुरुष सरकारी एवं निजी अस्पतालों में इलाजरत हैं. बताया जाता है कि बीमार लोगों की संख्या 50 से अधिक है. मृतक महिला की पहचान बलवापर गांव निवासी दशरथ यादव की 50 वर्षीया पत्नी उर्मिला देवी के रूप में की गयी. नवादा शहर के किसी निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. बलवापर गांव में डायरिया के फैलने की सूचना ग्रामीणों ने वारिसलीगंज अस्पताल के चिकित्सकों को शनिवार को ही दे दी थी. चिकित्सकों ने ध्यान नहीं दिया. आलाधिकारियों ने मामले में तत्परता दिखाते हुए स्वास्थ्य विभाग व प्रखंड के अधिकारियों को उक्त गांव में स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया. आलाधिकारियों के निर्देश के बाद रविवार की दोपहर बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नालियों में छिड़काव, ओआरएस का वितरण आदि का कार्य किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन