प्रसाद बिगहा दुर्गा मंदिर में सुबह-शाम महाआरती में शामिल होते हैं श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन
मंदिर.

मंदिर.

Nawada News: शहर के प्रसाद बिगहा में स्थित दुर्गा माता मंदिर भक्तों के लिए आस्था का केंद्र माना जाता है. वहीं, प्रत्येक वर्ष दशहरा पर्व के दौरान नौ दिनों का विशेष दुर्गा पाठ का आयोजन किया जाता है.

विज्ञापन

Nawada News: (नवादा से मनोज मिश्रा) नवादा. शहर के प्रसाद बिगहा में स्थित दुर्गा माता मंदिर भक्तों के लिए आस्था का केंद्र माना जाता है. वहीं, प्रत्येक वर्ष दशहरा पर्व के दौरान नौ दिनों का विशेष दुर्गा पाठ का आयोजन किया जाता है. लोगों का आस्था है कि मांगी हुई मुरादें पूरी होती हैं. प्रत्येक दिन सुबह 6:00 बजे और शाम को 6:00 बजे महाआरती आयोजित की जाती है. पंडित दीपक कुमार मिश्रा ने बताया कि आरती का आयोजन प्रत्येक दिन सुबह और शाम में श्रद्धापूर्वक किया जाता है. इसमें बड़ी संख्या में भक्त आरती में शामिल होते हैं. आरती के उपरांत मंदिर समिति के द्वारा प्रसाद भी वितरण किया जाता है. पंडित दीपक कुमार मिश्रा बताते हैं कि मंदिर में श्रद्धा और आस्था का संगम देखा जाता है. आये हुए सभी श्रद्धालु एक साथ बैठकर बिना किसी भेदभाव के पूजा अर्चना और संध्या आरती में शामिल होते हैं.

विज्ञापन
Panchdev Kumar

लेखक के बारे में

By Panchdev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन