वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार दो युवकों की मौत

काशीचक प्रखंड में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. तेज रफ्तार में रहे एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रौंद दिया और भाग निकला.
काशीचक. काशीचक प्रखंड में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. तेज रफ्तार में रहे एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रौंद दिया और भाग निकला. मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव के समीप हुई है, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी. युवकों की पहचान थाना क्षेत्र के ढोटा पर गांव निवासी बासो चौहान के 25 वर्षीय पुत्र गुड्डू चौहान और जगदीश चौहान के 26 वर्षीय पुत्र ललन चौहान के रूप में की गयी. बताया जाता है कि बाइक सवार दवा लेकर काशीचक बाजार से घर लौट रहे थे. इस बीच, एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. इससे दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की खबर सुनकर उनके परिवारजनों की होश उड़ गये. पूरे परिवार के साथ गांव में मातम छा गया. घटना के बाद काशीचक पुलिस द्वारा कानून कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




