विभिन्न मामलों में आठ आरोपितों की हुई गिरफ्तारी

Published by : ANIL KUMAR Updated At : 26 Jun 2025 5:32 PM

विज्ञापन

पुलिस ने विभिन्न अपराधों में शामिल आरोपितों को पकड़ने के लिए की छापेमारी

विज्ञापन

अकबरपुर.

पुलिस ने विभिन्न अपराधों में शामिल आरोपितों को पकड़ने के लिए छापेमारी की. गिरफ्तार आरोपितों में कुछ छेड़खानी, कुछ वारंटी व कुछ अन्य अपराधों में शामिल है. थानाध्यक्ष संजीत राम बताया कि अकबरपुर थाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के प्राथमिकी अभियुक्त घुमई गांव के कौशल कुमार को गिरफ्तार किया गया. नवादा न्यायालय एक्साइज कोर्ट द्वारा निर्गत एनबीडब्ल्यू वारंटी ओरैया गांव के गिरानी राजवंशी को गिरफ्तार किया गया. वहीं, माननीय न्यायालय द्वारा वारंटी पिपरा खुर्द गांव के जितन महतो, पिता छोटू महतो, रवि नंदन कुमार, राजकुमार, राम अवतार कुमार का गिरफ्तार किया गया. इन सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर में कोरोना जांच करवाते हुए न्यायालय भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANIL KUMAR

लेखक के बारे में

By ANIL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन