गंगाजल आपूर्ति योजना फेज-दो के लिए मधुबन में जन सुनवाई, ग्रामीणों ने रखी मांगें

Edited by BABLU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

NAWADA NEWS.अनुमंडल पदाधिकारी सदर की अध्यक्षता में 28 अगस्त को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मधुबन में गंगाजल आपूर्ति योजना फेज-दो, पार्ट-वन अन्तर्गत मधुबन जलाशय निर्माण से संबंधित भूमि अधिग्रहण पर जन-सुनवाई बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नवादा नगर

अनुमंडल पदाधिकारी सदर की अध्यक्षता में 28 अगस्त को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मधुबन में गंगाजल आपूर्ति योजना फेज-दो, पार्ट-वन अन्तर्गत मधुबन जलाशय निर्माण से संबंधित भूमि अधिग्रहण पर जन-सुनवाई बैठक आयोजित की गयी. बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवादा सदर-दो हिसुआ, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी नवादा, कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल बिहारशरीफ, जिला सहायक भू-अर्जन पदाधिकारी, अंचलाधिकारी नारदीगंज, अंचलाधिकारी नवादा सदर, थानाध्यक्ष नारदीगंज, संबंधित अभियंता और संवेदक प्रतिनिधि उपस्थित रहे. अधिकारियों ने ग्रामीणों को भू-अर्जन अधिनियम 2013 की धारा-21 अंतर्गत निर्गत नोटिस की जानकारी दी. बताया गया कि नोटिस में दर्ज भूमि विवरण, वर्गीकरण, प्रकृति और धारा-20 के तहत किये गये माप-मानों पर यदि किसी को आपत्ति हो तो वे संबंधित कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं. बैठक के दौरान ग्रामीणों ने योजना से जुड़ी समस्याओं और सुझाव रखे. इनमें प्रमुख रूप से भूमि दर में संशोधन और जीविकोपार्जन की व्यवस्था की मांग शामिल रही. अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की शिकायतों और प्रस्तावों पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी, ताकि परियोजना और प्रभावित लोगों दोनों के हित सुरक्षित रह सकें. यह बैठक गंगाजल आपूर्ति योजना के सफल क्रियान्वयन और स्थानीय जनता की सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BABLU KUMAR

लेखक के बारे में

By BABLU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन