नवादा के भदानी ज्वेलर्स में नहीं हुई चोरी, सोशल मीडिया पर वायरल दावे की खुली पोल, घटना से पुलिस ने किया इनकार

ज्वेलर्स की दुकान पर भी पहुंची पुलिस
Nawada News : नवादा के अकबरपुर में ज्वेलर्स दुकान पर चोरी की सूचना गलत, पुलिस ने बताया वायरल दावा भ्रामक. जांच में नहीं हुई पुष्टि.
अकबरपुर (नवादा) से अनिल कुमार की रिपोर्ट
Nawada News : अकबरपुर बाजार आजाद मोहल्ला स्थित भदानी ज्वेलर्स में चोरी के प्रयास की खबर शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई, लेकिन पुलिस जांच में यह सूचना गलत साबित हुई. मामले को लेकर फैली अफवाह के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी थीं. अकबरपुर थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने शनिवार बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग भदानी ज्वेलर्स दुकान पर पहुंचे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और वहां मौजूद कई लोगों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया. थानाध्यक्ष ने कहा कि पूछताछ के दौरान दुकानदार की ओर से चोरी अथवा चोरी के प्रयास की कोई शिकायत नहीं की गई.
पुलिस ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील
साथ ही पुलिस द्वारा की गई जांच में भी ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया जिससे यह साबित हो कि किसी ने दुकान में चोरी करने या चोरी का प्रयास करने की घटना को अंजाम दिया हो. उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर चोरी के प्रयास की जो बातें प्रसारित की गईं, उनकी पुष्टि जांच में नहीं हुई. पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने और किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं होने के कारण पूछताछ के लिए लाए गए सभी लोगों को पीआर बॉन्ड पर मुक्त कर दिया गया. थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि किसी भी घटना की पुष्टि किए बिना सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा अपुष्ट खबरें साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना सीधे पुलिस को दें.
Also Read : शांति नगर में जलजमाव से ‘अशांति’, शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान, बढ़ा बीमारी का खतरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










