मुहर्रम को लेकर विद्युत विभाग पूरी तरह सतर्क, रजौली में 10 दिनों तक 24×7 निगरानी, बिजली विभाग ने बनाया कंट्रोल रूम

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Nawada News : मुहर्रम को लेकर विद्युत विभाग पूरी तरह सतर्क, शिकायतों के त्वरित समाधान की व्यवस्था. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन

Nawada News : मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए रजौली विद्युत प्रमंडल पूरी तरह अलर्ट मोड में है. विद्युत कार्यपालक अभियंता मुनीब कुमार के निर्देश पर रजौली प्रखंड क्षेत्र में 10 दिनों के लिए विशेष विद्युत नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) की स्थापना की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की बिजली संबंधी समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके.

बिजली संबंधी शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम का नंबर जारी

बिजली विभाग ने रजौली प्रखंड के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली आपूर्ति में किसी भी प्रकार की खराबी या आपात स्थिति की जानकारी तुरंत कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 7369001361 पर दें. इसके अलावा रजौली, सिरदला, अकबरपुर, फतेहपुर, मेसकौर, नरहट, गोविंदपुर, कौआकोल और रोह प्रखंड के सभी सहायक विद्युत अभियंताओं से भी संपर्क किया जा सकता है.

बिजली समस्या की सूचना मिलते ही होगी त्वरित कार्रवाई : विभाग

विभाग ने बताया कि सभी विद्युत कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं और मुहर्रम के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी. साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने क्षेत्र में बिजली की किसी भी समस्या की सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके. विद्युत कार्यपालक अभियंता ने कहा कि मुहर्रम के दौरान किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है और आम लोगों को बेहतर विद्युत सेवा उपलब्ध कराने के लिए कंट्रोल रूम लगातार सक्रिय रहेगा.

Also Read : नागपुर के बिजनेसमैन 5 करोड़ की डील करने नवादा आए, बंधक बनाकर 51 लाख ठगने की कोशिश

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन