10 महीने में दूसरी बार एक ही ज्वेलर्स दुकान में चोरी, 1 किलो से अधिक चांदी और नकदी लेकर फरार
प्रतीकात्मक तस्वीर
Nawada News : 10 माह में दूसरी बार एक ही ज्वेलर्स दुकान में चोरी, 4 लाख की संपत्ति साफ; व्यापारियों ने दी बाजार बंद की चेतावनी. नीचे पढ़िए पूरी खबर.
Nawada News : नवादा जिले के हिसुआ नगर स्थित एक ज्वेलर्स दुकान में 10 माह के भीतर दूसरी बार हुई चोरी की घटना से व्यापारियों में भारी आक्रोश है. चोरों ने दुकान से करीब चार लाख रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य सामान की चोरी कर ली. घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए बाजार बंद कर आंदोलन की चेतावनी दी है. जानकारी के अनुसार हिसुआ नगर के स्टेशन रोड स्थित विराज ज्वेलर्स में मंगलवार देर रात चोरों ने धावा बोल दिया.
ताला तोड़कर ज्वेलर्स दुकान में घुसे चोर, लाखों के आभूषण लेकर फरार
दुकान संचालक नवादा नगर निवासी नवल किशोर ने बताया कि चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और करीब 1 किलो 170 ग्राम चांदी के आभूषण, 12,300 रुपये नकद सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए. चोरी किए गए सामान की कुल कीमत लगभग चार लाख रुपये बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही हिसुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. हालांकि, व्यापारियों का आरोप है कि पिछले वर्ष भी इसी दुकान में चोरी हुई थी, लेकिन पुलिस अब तक उस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है. ऐसे में दोबारा हुई चोरी ने व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
व्यापारियों का फूटा गुस्सा, पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी
घटना के विरोध में स्थानीय व्यापारियों ने दुकान के बाहर जुटकर प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. व्यापारियों का कहना है कि नगर में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है. उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो पूरे बाजार को बंद कर आंदोलन किया जाएगा. व्यापारियों ने डायल-112 की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस गश्ती और रात्रि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह विफल साबित हो रही है.
पुलिस बोली- जल्द होगा चोरी का खुलासा
उनका आरोप है कि बाजार क्षेत्र में रातभर पुलिस की सक्रियता नहीं दिखती, जिसका फायदा अपराधी उठा रहे हैं. वहीं, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर लिया जाएगा. इस घटना के बाद हिसुआ के व्यापारियों में भय और नाराजगी का माहौल है तथा सभी की निगाहें अब पुलिस कार्रवाई पर टिकी हुई हैं.
Also Read : नवादा मंडी भाव : सब्जियों के दाम सामान्य, दालों और सरसों में मजबूती बरक़रार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










